{"_id":"5dec09b38ebc3e1b8c425161","slug":"only-one-crusher-operator-provided-an-electric-connection-mawana-news-mrt457593476","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज एक कोल्हू संचालक ने लिया विद्युत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज एक कोल्हू संचालक ने लिया विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन
फलावदा। क्षेत्र में संचालित कोल्हुओं पर विद्युत कनेक्शन नहीं लेने के चलते ऊर्जा निगम को लाखों रुपये का नुकसान पहुंच रहा है। पिछले वर्ष बिल जमा करने के बाद आए अतिरिक्त बिल से कोल्हू संचालक काफी दुखी दिख रहे हैं।
गौरतलब है क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन कोल्हू संचालित हैं। इन सभी पर गन्ना पेेराई करने के लिए विद्युत कनेक्शन या इंजन का प्रयोग होता है। बताया गया कि कोल्हू संचालकों ने 2018-19 में विद्युत निगम से कोल्हू चलाने के लिए सीजनल 16 कनेक्शन लिए थे। इस वर्ष कनेक्शनों की संख्या घटकर मात्र एक रह गई है। कोल्हू चलाने के लिए मात्र एक ही कनेक्शन विभाग से स्वीकृत कराया है।
उनका कहना है कि पिछले वर्ष निगम से सीजनल कनेक्शन लिए गए थे। जिसका भुगतान कोल्हू बंद होने से पहले ही करा दिया गया था। जमा किए गए भुगतान की रसीद भी उनके पास है। उन्हें बाद में निगम से नोटिस मिला। जिसमें हजारों रुपये बकाया होने की बात कही है। उक्त रकम का भुगतान विभाग को कर दिया। बहरहाल विद्युत निगम से कोल्हू संचालकों ने इस बार कोई कनेक्शन नहीं लिया तथा कोल्हुओं को इंजन द्वारा चलाया जा रहा है। संचालकों का कहना है कि विद्युत निगम बाद में उन पर बकाया निकाल देती है। कोल्हू संचालकों द्वारा विद्युत निगम से कनेक्शन नहीं लेने के चलते लाखों रुपये का विभाग को नुकसान होने की उम्मीद है।