{"_id":"66cf9f328ce2a36fcf068984","slug":"only-80-admissions-were-made-in-iti-in-the-second-phase-meerut-news-c-26-1-aur1003-127065-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दूसरे चरण में आईटीआई में हुए केवल 80 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दूसरे चरण में आईटीआई में हुए केवल 80 दाखिले
Thu, 29 Aug 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
शामली। राजकीय आईटीआई कॉलेजों में दूसरे चरण की चल रही दाखिला प्रक्रिया का अंतिम दिन रहा। दूसरे चरण में केवल 80 दाखिले ही हो पाए हैं। इसके बाद अब रिक्त सीटों पर तृतीय चरण से दाखिले होंगे।
जनपद के तीन राजकीय कॉलेजों में द्वितीय चरण की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जिसका बुधवार को अंतिम दिन रहा। तीनों राजकीय कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर दाखिला प्रक्रिया पूरी कराई।
राजकीय आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण में तीनों कॉलेजों में केवल 176 आवेदकों की सूची आई थी। जिसमें से केवल 80 दाखिले ही हो पाए हैं। जिसमें राजकीय आईटीआई कॉलेज लिसाढ़ में केवल 54 आवेदकों की सूची आई थी, जिसमें से केवल आखिरी दिन तक केवल 21 दाखिले हुए। जबकि थानाभवन में 52 में से केवल 37 दाखिले हुए। वहीं कैराना में 52 की सूची में से केवल 22 ने ही दाखिला प्रक्रिया पूरी कराई है। इसके बाद अब रिक्त सीटों को तृतीय चरण की मेरिट सूची से भरी जाएंगी।