UP: OTS स्कीम का ऐसा हाल, टेंशन में आए विद्युत विभाग के अधिकारी, उपभोक्ताओं पर 6602 करोड़ रुपये है बकाया
Meerut News : विभाग ने मेरठ जिले के 10 हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन 72 उपभोक्तओं के कनेक्शन काटे गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से लाई गई एक मुश्त समाधान योजना के 15 दिन पूरे होने के बाद भी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 14 जिलों में सिर्फ 1.38 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। बकाएदारों से बिजली बिल बकाया जमा कराने के लिए शुरू हुई इस योजना से 22 नवंबर तक विभाग को लगभग 106 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि इन जिलों में लगभग 41.09 लाख उपभोक्ताओं पर 6602 करोड़ रुपये बकाया है। अब विभाग ने मेरठ जिले के 10 हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है। बुधवार को पहले दिन 72 उपभोक्तओं के कनेक्शन काटे गए।
विभाग की ओर से योजना में पहले चरण में आठ से 30 नवंबर तक पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सबसे अधिक छूट का प्रावधान हैं, उसके बावजूद संख्या नहीं बढ़ रही है। दूसरा चरण एक से 15 दिसंबर व तीसरा चरण 16 से 31 दिसंबर तक है। इसमें घरेलू, कमर्शियल, निजी संस्थान, निजी नलकूप, औद्योगिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। एक केवी तक भार वाले उपभोक्ताओं को प्रथम व द्वतीय चरण में पूर्ण भुगतान पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट, तीसरे चरण में 80 प्रतिशत तक की छूट। इसी प्रकार पहले व दूसरे चरण में 12 किश्तों में भुगतान पर 90 प्रतिशत व तीसरे चरण में 70 प्रतिशत तक छूट है। एक केवी से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को प्रथम अवधि में पूरे भुगतान पर 90 प्रतिशत, दूसरी अवधि में 80 व तीसरी अवधि में 70 प्रतिशत छूट मिलेगी।
अब जनप्रतिनिधि भी करेंगे जागरूक
एक मुश्त समाधान योजना के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिध भी उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे। इस संबंध में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से पत्र जारी किया गया है। नलकूप किसानों से भी 31 मार्च 2023 से पूर्व के बकाया पर योजना का लाभ लेने की अपील की गई है। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्र वी की ओर से अधिकारियों को क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधानों आदि का सहयोग लेने की बात कही है।
ये है स्थिति
क्षेत्र कुल उपभोक्ता कुल बकाया पंजीकरण जमा राशि
मेरठ - 191849 21145 2320 155.33
मेरठ जोन-2 428798 66283 14803 1371.42
गाजियाबाद जोन-1 61846 4233 1937 115.76
गाजियाबाद जोन-2 200678 39104 5936 628.28
गाजियाबाद जोन- 3 99400 6777 3019 217.40
बुलंदशहर जोन-4 62544 87246 13949 1152.65
मुजफ्फरनगर जोन-5 38991 66691 17176 1585.99
सहारनपुर जोन 448169 171095 12100 1451.15
नोएडा जोन 160637 34809 4035 600.36
मुरादाबाद जोन 882276 74911 24971 1835.88
गजरौला जोन 694019 87996 17746 1499.79
पीवीवीएनएल 4109207 660291 117992 10613.99
(नोट: 20 नवंबर तक बकाया और जमा धनराशि लाख में है।)
योजना को लेकर लगातार उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। अभियान में तेजी लोने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। उपभोक्ता को योजना का लाभ देना प्राथमिकता में है। - संजय जैन, निदेशक वाणिज्य, पीवीवीएनएल
यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार
उपभोक्तओं के काटे जा रहे कनेक्शन
अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि योजना के बावजूद बकाया जमा न करने वाले 10 हजार से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार से मेरठ की सभी पांचो डिवजीन में 72 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। पहले दो बार उपभोक्ताओं को फोन कर बकाया जामा करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार