{"_id":"681fc22dd7c2e29146086f73","slug":"online-registration-for-admission-to-ug-traditional-professional-courses-from-13th-meerut-news-c-72-1-mrt1058-133312-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश को 13 से ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश को 13 से ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
मेरठ। बीए, बीएससी, बीकॉम सहित सभी यूजी ट्रेडिशनल प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन पंजीकरण 13 मई से शुरू हो जाएंगे। छात्रों को अधिकतम तीन कॉलेजों में पंजीकरण का विकल्प मिलेगा और इसके लिए 115 रुपये फीस देनी होगी। प्रत्येक छात्र को पंजीकरण के लिए ईमेल आईडी जरूरी होगी। छात्र एक मोबाइल पर केवल तीन पंजीकरण ही करा सकेंगे। इस प्रक्रिया में मेरठ मंडल के 724 कॉलेजों में दो लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण हो सकेंगे।
डीएसडब्ल्यू प्रो.भूपेंद्र सिंह के अनुसार पंजीकरण के लिए आगे के दिशा-निर्देश जल्द ही जारी होंगे। राजभवन के निर्देशों के अनुसार दस से कम प्रवेश वाले कोर्स बंद करने पर अंतिम निर्णय 13 मई को होगा। विवि में इस दिन एकेडमिक काउंसिल की बैठक होनी है। बैठक में प्रस्तावित नए और बंद होने वाले कोर्स पर विचार होगा। विवि के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण में मार्कशीट अपलोड करनी अनिवार्य होगी। ऐसे में प्रवेश से जुड़े सभी प्रमाण पत्र छात्र तैयार रखें। यदि ईमेल आईडी नहीं है तो बना लें। यदि प्रवेश में कोई वेटेज चाहिए तो उससे जुड़े प्रमाण पत्रों को बनाने की प्रक्रिया पूरी कर लें। विवि में इस बार मेरिट कॉलेज स्तर पर बनेगी।