फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Online classes will run from August 1, VC says to prepare e-content

CCSU: एक अगस्त से चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, कुलपति ने ई-कंटेंट तैयार करने को कहा

Sun, 05 Jul 2020 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
Online classes will run from August 1, VC says to prepare e-content
सीसीएसयू

कोरोना महामारी को देखते हुए शासन ने सभी विश्वविद्यालयों को एक अगस्त से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि वह अपने यहां के शिक्षकों को 6 जुलाई के बाद ई कंटेंट के लिए ट्रेनिंग दें।

विज्ञापन


शनिवार को सीसीएसयू के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने सभी डीन और विभागाध्यक्ष के साथ ऑनलाइन बैठक की। छह और सात जुलाई को सभी शिक्षकों और विभागाध्यक्ष की बैठक के बाद ई कंटेंट अपलोड करने पर निर्णय होगा। कैंपस के साथ ही यह कॉलेजों के लिए भी लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया कि विवि परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष सेमेस्टर को छोड़ते हुए अन्य वर्ष विषम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं एक अगस्त से शुरू कराई जाएंगी। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, समन्वयक, निदेशक अपने-अपने विभागों के शिक्षकों के साथ 6 जुलाई को ई कंटेंट तैयार कराए जाने के विषय में बैठक करेंगे। ई-कंटेंट के संबंध में विश्वविद्यालय परिसर के समस्त शिक्षकों की ऑनलाइन बैठक 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रोफेसर पीके मिश्रा आचार्य शिक्षा विभाग, डॉ. जमाल अहमद सिद्दकी विचार रखेंगे। इसमें कुलपति भी उपस्थित होंगे। इस बैठक में सभी विभागों की आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा, ताकि डिजिटल कमेटी की बैठक 8 जुलाई को बुलाकर उस पर निर्णय लिया जा सके।

बैठक में प्रति कुलपति प्रोफेसर वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित्त नियंत्रक सुशील कुमार गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, प्रोफेसर वीरपाल, प्रोफेसर आलोक कुमार, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. एस के त्यागी, अर्पित छाबड़ा, प्रोफेसर जयमाला, प्रोफेसर पवन कुमार शर्मा, प्रोफेसर हरे कृष्णा, प्रोफेसर पीके शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed