फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   online classes till 31 march

31 मार्च तक ऑनलाइन चलेगी कक्षा, परीक्षाएं रहेंगी जारी

Wed, 24 Mar 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
online classes till 31 march
31 मार्च तक ऑनलाइन चलेगी कक्षा, परीक्षाएं रहेंगी जारी
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में होली और कोरोना महामारी को देखते हुए 25 मार्च से 31 मार्च तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। 22 मार्च और 26 मार्च से होने वाली परीक्षाएं जारी रहेंगी। प्राइवेट और वार्षिक की मुख्य परीक्षा के फार्म भरने की कल अंतिम तिथि है।
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कैंपस में छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र आदि बनाने का काम जारी रहेगा। कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम करेंगे। सिर्फ शिक्षण कार्य ऑनलाइन रहेगा। अगर किसी के प्रैक्टिकल-वायवा आदि हैं, तो वह निर्धारित तिथि में होंगे। सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं 26 मार्च से होंगी। 10 अप्रैल से होने वाली प्राइवेट और मुख्य परीक्षाओं के लिए 25 मार्च तक हर हाल में फार्म भरे दें अन्यथा परीक्षा से वंचित रहना पड़ेगा। 26 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के लिए तीन नोडल केंद्र बनाए गए हैं। तीनों केंद्रों पर नौ कॉलेजों की परीक्षा सामग्री भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

---
10 कॉलेजों में कई कोर्स की संबद्धता समाप्त
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध 10 कॉलेजों के आग्रह पर विभिन्न कोर्सों की संबद्धता समाप्त कर दी गई है। परीक्षा समिति में लिए गए निर्णयों पर मुहर लगा दी गई।
मंगलवार को कैंपस में कार्य परिषद की बैठक कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कैंपस में नॉन टीचिंग के 75 कर्मचारियों की नियुक्ति के मामले में कार्य परिषद में प्रस्ताव पास किया गया। इससे अब कैंपस में सभी पदों पर नियुक्तियां पूरी हो जाएंगी। माइक्रोबायलॉजी विभाग में शिक्षकों के वेतन बढ़ाने पर मुहर लगी। विवि के इंजीनियर मनीष मिश्रा ने एक साल अवैतनिक अवकाश के लिए आवेदन किया, जिसको मंजूरी दे दी गई। बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो. रूप नारायण की पिछली सेवा को उनकी वरिष्ठता सूची में जोड़ा गया है। 10 कॉलेजों की तरफ से पत्र देकर उनके यहां संचालित कोर्सों की संबद्धता समाप्त कराने का आवेदन दिया गया था। इन कोर्सों में एडमिशन नहीं हो रहे थे, इसको मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें मेघनाथ सिंह सिसौदिया इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी, धौलाना हापुड़ में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीएससी गृह विज्ञान, मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीएससी नर्सिंग, रेडिसन गर्ल्स कॉलेज डासना, गाजियाबाद में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीए एवं बीकॉम, एचबीएच महाविद्यालय नंहेड़ा वेद मेगमपुर सहारनपुर में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीएससी गृह विज्ञान, शांति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुराली, बागपत रोड में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीए एवं बीकॉम, समर्थ इंस्टीट्यूट फॅार एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीसीए पाठयक्रम की संबद्धता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि उक्त पाठयक्रमों में जो छात्र प्रवेषित हैं उनकी डिग्री पूरी कराए बिना कोर्स को समाप्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, प्रो. एसएस गौरव, प्रो. अनिल मलिक, प्रो. जयमाला, प्रो. विजय जायसवाल, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ .सुधीर कुमार, डॉ. बीएल गौतम एवं प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed