{"_id":"5ed01c808ebc3e90af11cd4b","slug":"one-tank-30-thousand-people-how-will-thirst-quench-meerut-news-mrt4838178155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक टंकी, 30 हजार लोग, कैसे बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक टंकी, 30 हजार लोग, कैसे बुझेगी प्यास
विज्ञापन
एक टंकी, 30 हजार लोग, कैसे बुझेगी प्यास
मेरठ। नगर निगम भले ही महानगर की जनता से पानी का टैक्स वसूल रहा है, लेकिन जनता को पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा है। नगर निगम के वार्ड-22 की कॉलोनी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यहां की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस वार्ड में नगर निगम की एक भी पानी की टंकी नहीं है। पड़ोस के वार्ड-25 में बन्नो मियां कॉलोनी में एक पानी की टंकी लगी है। जिससे वार्ड 22 के गगन विहार, गगन एंक्लेव, संगम विहार, प्रीत विहार, सरस्वती विहार, हरदेव नगर, शांति कुंज कॉलोनी, खंडोली सहित दर्जनभर कॉलोनी में रहने वाले लगभग 30 हजार लोगों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। वार्ड-22 के गगन एंक्लेव में रहने वाले परिवारों को पिछले 20 दिन से पर्याप्त पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। कुछ परिवारों में लगे सबमर्सिबल के माध्यम से यहां की जनता प्यास बुझा रही है।
----
पहले गगन विहार स्थित पानी की टंकी से गगन एंक्लेव में पानी आता था, लेकिन कुछ समय पहले कॉलोनी की पाइपलाइन निगम की डुएल की पाइप लाइन से जोड़ दी गई। तब से पानी की किल्लत बनी हुई है। - शिल्पा पांडे।
----
20 दिन से गगन एंक्लेव में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। कुछ परिवारों ने अपने निजी सबमर्सिबल लगाए हुए हैं, उन्हीं से पानी लेकर प्यास बुझाई जा रही है। नगर निगम पानी का टैक्स तो लेता है, लेकिन पानी नहीं दिया जा रहा है। - तनु मल्होत्रा।
विज्ञापन
----
गर्मी पड़ रही है, लेकिन नगर निगम पानी को लेकर गंभीर नहीं है। कॉलोनी में कभी-कभी पानी आता है। पार्षद के फोन पर शिकायत करने का प्रयास करते हैं तो उनका फोन ही नहीं उठता। - इंदरजीत कौर।
----
पूरी कॉलोनी में पानी को लेकर जनता परेशान है। पार्षद से शिकायत करते हैं तो वह लॉकडाउन की बात कहकर टाल देती हैं। ऐसी स्थिति में नगर निगम भी नहीं जा सकते हैं। आखिर कौन हमारी समस्या सुनेगा। - परमजीत सिंह।
----
पाइपलाइन का पानी तो मिल ही नहीं रहा है, साथ ही सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। लॉकडाउन में कोई सुनने वाला भी नहीं है। जनता प्यासी मर रही है और नगर निगम के अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। - प्रतीक चड्ढा।
----
पूरे वार्ड में पानी की दिक्कत है। कई बार नगर आयुक्त और जलकल विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं। वार्ड में 15 से 20 हैंडपंप खराब पड़े हैं। जलकल विभाग के जेई ने मैकेनिक ने होने की बात कही है। खडोली में बनी पानी की टंकी से क्षेत्र को जोड़ा जाए तो पानी की किल्लत खत्म होगी। लॉकडाउन के बाद अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - डिंपी चौधरी, पार्षद, वार्ड-22
----
नगर निगम के वार्ड-25 स्थित बन्नू मियां कॉलोनी में लगी पानी की टंकी से वार्ड-22 में जलापूर्ति होती है। हो सकता है कि गगन एंक्लेव तक पानी का प्रेशर ठीक नहीं पहुंच रहा हो। हरदेव नगर और खडोली में लगी पानी की टंकी चालू होने के बाद पूरे क्षेत्र की जलापूर्ति की समस्या खत्म हो जाएगी। मैकेनिक न मिलने के कारण हैंडपंप ठीक नहीं हो रहे हैं। फिर भी यहां की समस्या को दिखाया जाएगा। - सुनील कुमार, सहायक अभियंता, जलकल विभाग