{"_id":"60a2ce508ebc3edcb67fba3d","slug":"one-injured-in-bloody-clash-in-baparsi-nine-were-injured-16-cases-filed-sardana-news-mrt5387647175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, चुनावी रंजिश में घायल हुए थे नौ लोग, ये है विवाद के पीछे की बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, चुनावी रंजिश में घायल हुए थे नौ लोग, ये है विवाद के पीछे की बड़ी वजह
Tue, 18 May 2021 10:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:42 AM IST
सार
मेरठ के एक गांव में चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें नौ लोग घायल हुए। इनमें से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के पीछे बड़ी वजह थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में सरधना क्षेत्र के बपारसी गांव में चुनावी रंजिश के चलते हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए नौ लोगों में से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घटना के 20 घंटे बाद पुलिस ने एक ही पक्ष की दो अलग-अलग तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने व हत्या जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में पुलिस पिकेट तैनात की गई है।
विज्ञापन
सीओ आरपी शाही ने बताया कि बपारसी गांव में चुनावी रंजिश में ज्ञान सिंह और निरंजन पक्ष के बीच रविवार शाम खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक पक्ष से चार महिलाओं समेत करीब नौ लोग घायल हुए थे। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सुरेंद्र (58) पुत्र हंसराज की सोमवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
संघर्ष का कारण चुनावी रंजिश के दौरान किसी युवती पर फब्तियां कसने को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। जिसे लेकर पांच दिनों के भीतर दोनों पक्षों के बीच दो बार संघर्ष हुआ। जिसमें ज्ञान सिंह की तहरीर पर निरंजन पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ बीते शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सोमवार को एक ही पक्ष की ओर से दो अलग-अलग तहरीर दी गई। दीपक पुत्र सुरेश की तहरीर पर 11 लोगों विनोद, सुबोध, रवि पुत्र कालू, नरेंद्र उर्फ लाल्ला पुत्र जगरूप, अशोक, मोंटू उर्फ हरपाल पुत्र बुद्ध सिंह, आकाश पुत्र सतीश, शेर सिंह पुत्र हरपाल, आकाश पुत्र अशोक, दीपक पुत्र भवी सिंह, दुष्यंत पुत्र शक्ति के खिलाफ जानलेवा हमले व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, ज्ञान सिंह पुत्र शौराज सिंह की तहरीर पर सतीश पुत्र कालू, सुंदर पुत्र अशोक, अंकित पुत्र निरंजन, अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश, प्रदीप पुत्र कालू समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
सीओ आरपी शाही ने बताया कि खूनी संघर्ष के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। गांव में फिलहाल तनाव जैसी कोई बात नहीं है। गांव में पुलिस पिकेट को तैनात किया गया है।