{"_id":"5fc9e6dd8ebc3ecf8f37be65","slug":"one-died-and-two-injured-in-road-accident-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: ट्रक में घुसा कैंटर, चालक की मौत, परिचालक समेत दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: ट्रक में घुसा कैंटर, चालक की मौत, परिचालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
Fri, 04 Dec 2020 01:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के दौराला में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज सुबह कोहरे के कारण एक हादसा हो गया। हरिद्वार की तरफ से आ रहा कैंटर आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। वहीं कैंटर के पीछे आ रही बुलट मोटरसाइकिल भी उससे टकरा गई। हादसे में कैंटर गाड़ी आगे से पूरी क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक रामबीर और परिचालक पवन गाड़ी के अंदर फंस गये। इसके अलावा बुलेट सवार टिटौड़ा गांव निवासी अनिल भी घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दौराला थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से कैंटर चालक और परिचालक को बमुश्किल बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उपचार के दौरान चालक रामवीर की मौत हो गई। परिचालक और मोटरसाइकिल सवार अनिल घायल है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव: ओम प्रकाश शर्मा की हार से शिक्षक संघों को बड़ा झटका, पढ़िए खास रिपोर्ट
विज्ञापन
दौराला थाने में तैनात दीवान प्रवीण कुमार को कैंटर गाड़ी के अंदर करीब 21 हजार रुपये पड़े मिले। उन्होंने सारी रकम को उठाकर अपने थाने के दफ्तर में जमा कराया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/