एमएलसी चुनाव: ओम प्रकाश शर्मा की हार से शिक्षक संघों को बड़ा झटका, पढ़िए खास रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की शिक्षक राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले ओम प्रकाश शर्मा ने पूरे पचास साल परचम लहराया। शिक्षक हितों के आंदोलन को लेकर वह माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के बैनर तले हर सरकार के लिए चुनौती भी बने रहे। शिक्षक संघ के अन्य गुटों ने शर्मा के वर्चस्व को चुनौती देने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इस बार भाजपा ने उनके वर्चस्व को तोड़ दिया, बल्कि आने वाले चुनावों में दूसरे शिक्षक संघों के लिए भी बड़ी चुनौती पेश कर दी है।
ओम प्रकाश शर्मा ने विधान परिषद का पहला चुनाव 1970 में जीता था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंतिम चुनाव उन्होंने 2014 में जीता था। शर्मा की लोकप्रियता 90 के दशक में इतनी थी कि सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई और साढ़े 10 बजे तक उन्हें प्रथम वरीयता के 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिल गए थे।
प्रबंध समिति की राजनीति का खामियाजा
भाजपा की जीत का सबसे बड़ा तथ्य उसके द्वारा शिक्षकों के वोट बनवाए जाने हैं। वहीं यह बात भी चर्चा में है कि शर्मा शिक्षकों की कम बल्कि प्रबंध समिति की राजनीति ज्यादा करने लगे थे। वित्त विहीन कॉलेज के शिक्षकों के लिए भी उन्होंने कोई सार्थक प्रयास नहीं किया, उल्टे शिक्षक-अभिभावक संघ का विरोध किया। जानकारों के मुताबिक जिस तरह भाजपा ने इस चुनाव में जीत हासिल की है, उससे भविष्य की पटकथा भी साफ नजर आ रही है।
उत्तराधिकारी की घोषणा कर पलट गए
इस बार शर्मा ने लगभग 80 साल की उम्र में नौवां चुनाव लड़ा। आठ बार लगातार जीतने और अपने गुट से स्नातक सीट पर भी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने वाले शर्मा उत्तराधिकारी तैयार नहीं कर पाए। 1990 का चुनाव जीतने के बाद शर्मा ने घोषणा की थी कि यह उनका अंतिम चुनाव है। हरिओम शर्मा उत्तराधिकारी होंगे। बावजूद इसके अगले चुनाव में वह खुद उतर आए। नतीजतन, हरिओम ने दूरी बना ली। यही नहीं, नरेंद्र करुण ने उनसे बगावत कर चुनाव भी लड़ा। नित्यानंद शर्मा भी उनसे दूर हो गए। तीनों की ही 1990 के दशक में शर्मा का उत्तराधिकारी माना जाता था।
यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: बाबा टिकैत जैसा नहीं दिख रहा जोश, पश्चिमी यूपी शांत, दिल्ली में गर्मा रही किसान सियासत
प्रत्याशियों को मिले मत एक नजर में
प्रत्याशी पार्टी प्रथम वरीयता के मत
श्रीचंद शर्मा भाजपा 7,187 (4,184 से आगे)
ओमप्रकाश शर्मा निर्दलीय 3,003
डॉ. उमेश चंद त्यागी निर्दलीय 2,162
नितिन कुमार तोमर निर्दलीय 1,631
धर्मेंद्र कुमार सपा 988
रामपाल सिंह जांगड़ा निर्दलीय 891
रजनीश चौहान निर्दलीय 581
स्वराजपाल दुहन निर्दलीय 462
डॉ. सुशील कुमार निर्दलीय 412
राजपाल निर्दलीय 275
कुलदीप मलिक निर्दलीय 205
डॉ. अरविंद कुमार निर्दलीय 200
समीर कुमार निर्दलीय 84
ज्ञानप्रकाश गुप्ता निर्दलीय 39
श्री शर्मा निर्दलीय 19
कुल मतदान 19,260
निरस्त वोट 1,121
कुल वैध मत 18,139
फर्जीवाड़ा कर जीता चुनाव: ओम प्रकाश शर्मा
माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के अध्यक्ष और वर्तमान शिक्षक एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा ने मतगणना के बाद कहा कि फर्जी मतदाता बनाकर और फर्जी मतदान के जरिये भाजपा ने यह चुनाव जीता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/