{"_id":"60eca22d8ebc3ecadc7655f5","slug":"one-brother-died-in-the-dispute-of-partition-in-harra-brother-in-law-who-came-in-gami-also-lost-his-life-due-to-heart-failure-sardana-news-mrt547094089","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्रा में बंटवारे के विवाद में एक भाई की मौत, गमी में आए बहनोई की भी हृदय गति रुकने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्रा में बंटवारे के विवाद में एक भाई की मौत, गमी में आए बहनोई की भी हृदय गति रुकने से गई जान
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में रविवार रात बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच संघर्ष हो गया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द ए खाक किया गया। युवक की मौत के गम में उसके बहनोई की भी सोमवार को हार्ट अटैक से हर्रा में मौत हो गई। पुलिस ने एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में रविवार देर रात जबर खां के बेटे हामिद और आबिद के बीच मकान के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पत्थर बरसने लगे। खूनी संघर्ष में कई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर घायल आबिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिवार में माहौल गमगीन हो गया। कस्बे में गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक किया गया।
वहीं, दूसरी ओर, संघर्ष में मारे गए आबिद को देखने के लिए उसका बहनोई शाहिद निवासी भैसानी इस्लामपुर थाना थानाभवन जिला शामली आया हुआ था। दोनों के बीच रिश्तेदारी के साथ गहरे दोस्ताना संबंध थे। जिसके चलते आबिद की मौत से शाहिद को गहरा आघात लगा और उसकी भी मौके पर हर्रा में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक शाहिद के शव को उसके परिजन अपने गांव ले गए और उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया। पुलिस ने हामिद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।