फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One and a half year old child drowned in a pond while playing outside the house.

Meerut News: घर के बाहर खेलते खेलते तालाब में डूबा डेढ साल का मासूम

Wed, 06 May 2026 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
One and a half year old child drowned in a pond while playing outside the house.
नोट गाजियाबाद के लिए भी ध्यानार्थ-----------------
विज्ञापन

- खरखौदा के चंदपुरा गांव में हुआ हादसा
- अपनी मां के साथ मामा के घर आया था बच्चा
संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा(मेरठ )। थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव चंदपुरा में मामा के घर आए 18 माह का मासूम डुग्गू की घर के बाहर खेलते हुए तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजन बच्चे के शव को अपने गांव ले गए। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर तालाब की सफाई न कराने और दबंगों द्वारा तालाब पर कब्जा करने का आरोप भी लगाया है।
गाजियाबाद जनपद के लोनी थाना क्षेत्र के डगरपुर गांव निवासी चीकू बैंसला का 18 माह का बेटा डुग्गू अपनी मां राखी के साथ अपने मामा के गांव चंदपुरा आया था। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे डुग्गू घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते हुए सामने बने तालाब किनारे पहुंच गया तथा अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया। तालाब में कूड़ा गाद होने के कारण परिजनों को जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

परिजनों को कहना है कि आए दिन पड़ोसी बच्चों को प्यार में अपने साथ कई-कई घंटे तक ले जाते थे। जब दोपहर 2:00 बजे तक बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में बच्चों का शव शाम के समय तालाब में पानी पर तैरता मिला। जहां परिजन उसे चिकित्सकों के यहां लेकर गए लेकिन चिकित्सक ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद बच्चे के लोनी से परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा शव को अपने साथ ले गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन पर तालाब की सफाई न करने व दबंगों द्वारा तालाब की जमीन पर कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तालाब को कब्जा मुक्त कराकर उसकी सफाई की गई होती तो ऐसी घटना ना होती। सीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि हादसे की थाने पर सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम के मामा ने कर ली थी खुदकुशी

मासूम डुग्गू के मामा संकित मावी ने शादी के नाम पर ठगी के बाद आत्महत्या कर ली थी। भाई की मौत के बाद बच्चे (डुग्गू ) की मां राखी अपने मायके चंदपुरा में आई हुई थी। जहां खेलते हुए तालाब में डूबने से डुग्गू की मौत हो गई।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed