{"_id":"68dd5ac3e8bca6c0380980a8","slug":"one-accused-caught-while-running-away-after-stealing-from-a-house-two-escaped-meerut-news-c-72-1-mct1010-141624-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में चोरी कर भाग रहा एक आरोपी दबोचा, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में चोरी कर भाग रहा एक आरोपी दबोचा, दो भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से नकदी जेवर लेकर भाग रहे थे, लोगों ने पीछा कर एक दबोचा, सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के प्रेमपुरी में मंगलवार रात बुजुर्ग कृष्णा देवी के घर में बदमाश घुस गए। आहट होने पर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
कृष्णा देवी ने बताया कि घर में घुसे तीन। जिन्होंने एक सोने की अंगूठी, एक चांदी का पेंडल, एक जोड़ी पायजेब, एक जोड़ी बिछवे, दो डेबिट कार्ड और कुछ नगदी ले गए। आहट होने पर महिला ने शोर मचा दिया। तीनों आरोपी मकबरा डिग्गी निवासी कुनाल, सुऐब, ताहिर घर से भागने लगे। पड़ोस में रहने वाले हैप्पी मल्होत्रा, विकास मोहन आदि ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची औरआरोपी कुनाल को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके साथी सुऐब और ताहिर मौके से भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कुनाल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।