{"_id":"608480ca8ebc3e8dbe5c395d","slug":"one-accused-arrested-in-jwellers-loot-case-meerut-news-mrt5358975177","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के सराफ से लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के सराफ से लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। उत्तराखंड के सराफ सुरेंद्र वर्मा को नशीला पदार्थ देकर नकदी और जेवरात लूटने की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसका साथी फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया माल भी बरामद किया है।
उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना कोटद्वार के गंगादत जोशी मार्ग निवासी सुरेंद्र वर्मा सराफ हैं। वह अक्सर मेरठ में आभूषण बनवाने आते हैं।
14 अप्रैल को भी वह यहां देहली गेट थाना क्षेत्र के जैन ब्रदर्स ज्वैलर्स के यहां आए थे। काम खत्म कर वह भैसाली बस अड्डे पर बस का इंतजार करने लगे। तभी एक रिक्शा चालक बेगमपुल से बस मिलने का भरोसा दिलाकर उन्हें साथ ले गया और रास्ते में शराब पिलाकर लूटपाट की। पुलिस ने 19 अप्रैल को केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि ई-रिक्शा चालक का हुलिया पुलिस के पास था। इसी के आधार पर तलाश शुरू की गई। शनिवार को इस आरोपी के जलीकोठी पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रईस उर्फ बिल्लोरी निवासी श्यामनगर थाना लिसाड़ीगेट बताया। लूट में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया गया। उससे 55 ग्राम से अधिक के जेवरात बरामद किए गए हैं। सीओ ने बताया कि रईस ने अपने साथी नफीस निवासी इत्तेफाकनगर थाना लिसाड़ी गेट के साथ की थी। वह अभी फरार है।