{"_id":"6af5f8f918a83eed0307e041","slug":"one-accused-arrested-in-connection-with-a-shooting-at-a-dairy-operators-house-history-sheeter-remains-at-large-meerut-news-c-72-1-mct1010-162602-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेयरी संचालक के घर फायरिंग का एक आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेयरी संचालक के घर फायरिंग का एक आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रवेश विहार कॉलोनी में डेयरी संचालक के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शेरगढ़ी निवासी यश मोहन (19) है, जबकि भावनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर हर्ष सियाल और उसका साथी दक्ष समेत अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने वारदात के बाद हर्ष और दक्ष को अपने यहां शरण देने वाले उनके एक दोस्त को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
प्रवेश विहार निवासी संजीव शर्मा डेयरी संचालक हैं। उनका बेटा विभू शर्मा सहारनपुर में खनन का काम करता है। विभू के मुताबिक, विवाद की शुरुआत सोमवार को हुई थी। शास्त्रीनगर के-ब्लॉक निवासी साहिल को भावनपुर के सियाल गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर हर्ष सियाल, दक्षपुरी निवासी दक्ष और शेरगढ़ी निवासी यश धमकी दे रहे थे। विभू ने बीच-बचाव करते हुए साहिल का पक्ष लिया तो आरोपियों ने उसे भी परिणाम भुगतने की धमकी दी।
आरोप है कि उसी रात आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर और फोन कॉल के जरिये विभू के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं और जल्द अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद मंगलवार रात करीब 10 बजे हर्ष सियाल, यश और दक्ष अपने अन्य साथियों के साथ दो कारों में सवार होकर प्रवेश विहार स्थित संजीव शर्मा के घर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि हर्ष तमंचा लेकर घर में घुसा और संजीव शर्मा की पत्नी को तमंचा दिखाकर धमकाया। इसके बाद बाहर निकलकर साथियों के साथ कार में सवार हुआ और घर पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हर्ष और दक्ष ने एक दोस्त के यहां शरण ली थी। पुलिस ने उस दोस्त को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को यश मोहन निवासी शेरगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।-- -- -- -- -- -
एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हर्ष सियाल, दक्ष समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। हर्ष भावनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और इसी सप्ताह जेल से छूटकर आया था। उसके जेल से बाहर आने के बाद उसकी गतिविधियों पर निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रवेश विहार कॉलोनी में डेयरी संचालक के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शेरगढ़ी निवासी यश मोहन (19) है, जबकि भावनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर हर्ष सियाल और उसका साथी दक्ष समेत अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने वारदात के बाद हर्ष और दक्ष को अपने यहां शरण देने वाले उनके एक दोस्त को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
प्रवेश विहार निवासी संजीव शर्मा डेयरी संचालक हैं। उनका बेटा विभू शर्मा सहारनपुर में खनन का काम करता है। विभू के मुताबिक, विवाद की शुरुआत सोमवार को हुई थी। शास्त्रीनगर के-ब्लॉक निवासी साहिल को भावनपुर के सियाल गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर हर्ष सियाल, दक्षपुरी निवासी दक्ष और शेरगढ़ी निवासी यश धमकी दे रहे थे। विभू ने बीच-बचाव करते हुए साहिल का पक्ष लिया तो आरोपियों ने उसे भी परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि उसी रात आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर और फोन कॉल के जरिये विभू के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं और जल्द अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद मंगलवार रात करीब 10 बजे हर्ष सियाल, यश और दक्ष अपने अन्य साथियों के साथ दो कारों में सवार होकर प्रवेश विहार स्थित संजीव शर्मा के घर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि हर्ष तमंचा लेकर घर में घुसा और संजीव शर्मा की पत्नी को तमंचा दिखाकर धमकाया। इसके बाद बाहर निकलकर साथियों के साथ कार में सवार हुआ और घर पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हर्ष और दक्ष ने एक दोस्त के यहां शरण ली थी। पुलिस ने उस दोस्त को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को यश मोहन निवासी शेरगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।