फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the sixth festival, Kanhaiya was offered curry and rice

छठी उत्सव कन्हैया को लगाया कढ़ी चावल का भोग

Sat, 23 Aug 2025 06:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
On the sixth festival, Kanhaiya was offered curry and rice
मेरठ..कंवलजीत..शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिकोना पार्क स्थित गणेश मंदिर में छठी महोत्सव के दौरान श्रद
- मंदिरों में महाआरती, महिलाओं ने किया कीर्तन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के मंदिर, बाजार और मुख्य बाजारों में कन्हैया की छठी पर कढ़ी चावल का भोग लगाया गया। मंदिरों में महाआरती हुई। महिला मंडल द्वारा संकीर्तन किया गया। नौचंदी गांधी आश्रम स्थित जादूगर के बाग स्थित दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण का छठी उत्सव मनाया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने पूजन किया। भाजपा नेता अरविंद गुप्ता मूर्ति और अरविंद शर्मा ने आरती की। इस दौरान सच्चिदानंद शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, मधुमय शर्मा, विवेक गौड़, डॉ. गौरव दत्ता, राजेश कौशिक, गौरव कपूर ने प्रसाद वितरण किया।

तेजगढ़ी चौराहे पर अमित चौधरी, रवि ठाकुर, विश्वास राणा, मयंक आदि ने श्रीकृष्ण की छठी पर कढ़ी चावल का प्रसाद बांटा। वहीं, पर्ल रेजींडेंसी में महिलाओं में गरिमा गोयल, मंजू शर्मा, अल्का गोयल, प्राची मित्तल, अंजू शर्मा ने भगवान को भोग लगाया। एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिकोना पार्क स्थित गणेश मंदिर में आरती के बाद भजन कीर्तन हुआ। नरेश चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र गोयल, नवीन चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, प्रेम शंकर अग्रवाल, अरुण कुमार रहे। मोहिउद्दीनपुर स्थित मंदिर में भगवान का छठी पूजन हुआ। इंद्रपाल सैनी सहित अन्य मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने प्रसाद वितरित किया। होली मोहल्ला स्थित भैरव बाबा मंदिर में भैरव जी का फूलों से शृंगार किया गया। इस दौरान विशाल राठी, आशीष रस्तोगी, विशाल रहे। शास्त्रीनगर डी ब्लॉक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में ब्राह्मण कल्याण परिषद के द्वारा छठी उत्सव पर भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान अशोक शर्मा, सचिन गुपता, अरविंद शर्मा, सुधेश शर्मा, विवेक शर्मा, अनुज शर्मा, सुमित मिश्रा, डॉ. विवेकानंद शर्मा, योगेश शर्मा रहे। सूरजकुंड बाबा मनोहरनाथ मंदिर में महिला संकीर्तन मंडल ने कीर्तन किया। महामंडलेश्वर गुरु मां निलिमानंद महाराज ने भगवान को भोग लगाया और लोगों को प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed