फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the occasion of Vasant Panchami festival, havan was worshiped and blessings were sought.

Meerut News: वसंत पंचमी पर्व पर हवन पूजन कर मांगा आशीष

Fri, 23 Jan 2026 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Vasant Panchami festival, havan was worshiped and blessings were sought.
बहसूमा। कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कॉलेज परिसर में हवन में छात्र-छात्राओं, स्टाफ व कर्मचारियों ने आहुति देकर मां सरस्वती से आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य योगेश चौहान ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। ये पर्व वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा भी कहा जाता है। वसंत ऋतु में नए पेड़-पौधे उगते हैं और फूल खिलते हैं। इस मौके पर समिति अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, पूर्व प्रबंधक सत्यपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रतिराम मावी, शिक्षक अरविंद श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार दिनकर, दीपा सैनी, रोहित शर्मा, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed