फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On opposing illegal relationships husband's murder, along with wife lover had hatched the plot

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी साजिश

Mon, 19 Dec 2016 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 19 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
 On opposing illegal relationships husband's murder, along with wife lover had hatched the plot
अवैध संबंधों में पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
जसड़ सुल्ताननगर गांव में शनिवार रात एक युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह युवक का शव गांव के बाहरी छोर पर मंदिर के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों को लेकर युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन

   
इंस्पेक्टर सरूरपुर दीपक शर्मा ने बताया कि जसड़ सुल्ताननगर में विक्रम (35) पुत्र रणवीर प्रजापति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। युवक अपनी पत्नी पर आरोप लगाता था कि उसके गांव के एक युवक से अवैध संबंध हैं। शनिवार शाम अवैध संबंधों का विरोध करते हुए विक्रम ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर गांव के मंदिर में सोने के लिए चला गया। इस बीच महिला ने अपने प्रेमी किशन को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद किशन महिला के घर पहुंचा। वहां से वह मंदिर में पहुंचा और विक्रम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

   
हत्या के बाद शव को मंदिर से कुछ दूरी पर रास्ते के किनारे फेंक दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर यूपी 100 की गाड़ी और सरूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के सिर, चेहरे और शरीर पर चोट के काफी निशान थे। मृतक के भाई किशनपाल ने गांव निवासी किशन ठाकुर पुत्र भोली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सरूरपुर ने बताया कि मृतक युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया गया। वह किसी से भी खाना मांगकर खा लेता था। पुलिस ने आरोपी किशन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed