फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   on highway every 2.5 km police present

हाईवे पर अब प्रत्येक ढाई किलोमीटर की दूरी पर रहेगी पुलिस की गाड़ी

Sat, 27 May 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
on highway every 2.5 km police present
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जेवर की घटना के बाद हाईवे के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। एसएसपी ने जिले के सभी अफसरों को जवाबदेह बनाते हुए नया सुरक्षा प्लान तैयार किया है। अब प्रत्येक ढाई किमी की दूरी पर पुलिस की गाड़ी रहेगी।
विज्ञापन

रात्रि सुरक्षा के लिए यह प्लान रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक हाईवे और मुख्य मार्गों पर लागू रहेगा। एसएसपी ने बताया कि रात में कोई परिवार यदि असुरक्षित महसूस करता है तो वह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे। उसके बाद यूपी 100 और थाना पुलिस उन्हें पिकअप करेगी। दूसरे जिले की सीमा में पहुंचने पर वहां की पुलिस को परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाएगी। चेकिंग प्वाइंटों पर निर्देश दिए हैं रात में तीन चार वाहनों को ही एक साथ आने-जाने दिया जाए। इसके लिए प्रत्येक थाने में रात्रि में एक दरोगा की भी ड्यूटी अनिवार्य की गई है। शुक्रवार को एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी सिटी मानसिंह चौहान और शहर व देहात के सभी सीओ से हाईवे के प्वाइंट मांगकर ड्यूटी चार्ट भी मांगा है। 
विज्ञापन


यह रहेगा प्लान
यूपी 100 की 59 गाड़ियों के अलावा 17 गाड़ी थानों से पीसीआर की लगाई गई हैं। इसके अलावा रात्रि गश्त के लिए थानों की जीप भी रहेगी। यूपी 100 की गाड़ी रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे तक मेन रोड और हाईवे पर ही रहेंगी। रात पर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग से एक सीओ और सहायक पुलिस अधीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। रात में सीओ कंट्रोल रूम से आनी वाली सूचनाओं पर पर मौके पर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रहेगी पुलिस की टीम
एनएच 58 पर : मोहिउद्दीनपुर, परतापुर, सुभारती, कंकरखेड़ा बाईपास, मोदीपुरम चेकपोस्ट, सिवाया टोल प्लाजा, दौराला फ्लाईओवर, सकौती चेकपोस्ट, दिल्ली रोड पर 

शहर में : रिठानी, टीपीनगर मंडी गेट, मेट्रो प्लाजा, बेगमपुल 
हापुड़ रोड पर :  एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, बिजली बंबा बाईपास, फूफंडा, खरखौदा, धीरखेड़ा चौकी  
गढ़ रोड पर : तेजगढ़ी, मेडिकल कॉलेज, काली नदी का पुल, हसनपुर चौकी, मऊखास, किठौर और शहाजहांपुर 
मेरठ-पोड़ी मार्ग : कमिश्नरी आवास चौराहा, गंगानगर, रजपुरा चौकी, सैनी तिराहा, इंचौली
इसके अलावा हाईवे और मुख्य मार्गों पर पुलिस प्वाइंट बनाए गए हैं। एसएसपी खुद इसकी मानिटरिंग करेंगे।

ब्लैक स्पॉट चिंहित कर बनेगा सुरक्षा प्लान 
मेरठ। बुलंदशहर के जेवर में हुई वारदात के बाद अब पूरे जोन में ब्लैक स्पॉट चिंहित कर सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। आईजी रामकुमार ने बताया कि पूरे मेरठ जोन में कुल 117 थाने हैं। जिनमें 274 यूपी 100 गाड़ियां हैं। जिन जगहों पर सबसे अधिक घटनाएं होंगी वहां पुलिस चौकी, पिकैट, यूपी 100, आदि लगाने जैसे तमाम विकल्पों पर विचार होगा। पूर्व में हुई घटनाओं का विशलेषण कर इन स्थानों को चिंहित किया जाएगा । जेवर की घटना पर आठ टीमें वर्क कर रही हैं। बुलंदशहर पुलिस टीमों के अलावा एसटीएफ, क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगी हैं। मेरठ एसटीएफ को भी इसमें लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed