फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On getting the green signal from the Supreme Court, the movement of civic elections intensified

Meerut News: सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने पर निकाय चुनाव की हलचल तेज

Tue, 28 Mar 2023 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 28 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
On getting the green signal from the Supreme Court, the movement of civic elections intensified
मेरठ। सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद निकाय चुनाव की हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों की नजरें अब इस पर लगी हैं कि सीटों का आरक्षण क्या होगा। पुराना जो आरक्षण लागू हुआ था वही रहेगा या फिर नए सिरे से तय होगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के संबंध में सोमवार को सुप्रीमकोर्ट का आदेश आया तो सभी राजनीतिक दलों में सियासी सरगर्मियां बढ़ गईं। हर कोई आरक्षण के बारे में जानना चाहता है। प्रदेश सरकार द्वारा दो दिन के भीतर चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद चुनाव आयोग तिथि पर निर्णय लेगा। शासन द्वारा सभी सीटों का आरक्षण दोबारा से जारी किया जाएगा। जरूरी नहीं है कि जो आरक्षण पिछली बार था वही रहे, वह बदल भी सकता है। मेरठ में नगर निगम की सीट पिछली बार ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित थी, अब नए आरक्षण में क्या स्थिति होगी, इसको लेकर सारी राजनीतिक पार्टियों के दावेदारों में बेचैनी हैं। मेयर, अध्यक्ष के साथ ही वार्डों का आरक्षण भी बदल सकता है। जनपद की बात करें तो यहां पर एक नगर निगम, दो नगर पालिका और 13 नगर पंचायत हैं।
विज्ञापन


जिले में 11252 मतदाता बढ़े, एक अप्रैल को होगा प्रकाशन
जनपद में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदाता सूची में दावे-आपित्तयों के संशोधन के बाद 11252 नए मतदाता बढ़ गए हैं। नगर निगम में 5919 मतदाता बढ़े हैं। नगर पालिका मवाना में 594, सरधना में 784, नगर पंचायत खरखौदा में 185, सिवालखास में 257, हस्तिनापुर में 371, किठौर में 301, परीक्षितगढ़ में 194, लावड़ में 242, बहसूमा में 143, फलावदा में 303, करनावल में 85, दौराला में 632, शहाजहांपुर में 360, हर्रा में 494 और खिवाई में 388 मतदाता बढ़े हैं। जनपद में पहले नगर निगम में 1211951 मतदाता थे, अब इनकी संख्या 1217870 हो गई है। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को मतदाता सूची का लोगों के लिए प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed