फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On Ganesh Chaturthi, there is a craze for Ganpati's dress and decoration in the markets

गणेश चतुर्थी पर बाजारों में छाया गणपति की पोशाक और शृंगार का क्रेज

Sun, 24 Aug 2025 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
On Ganesh Chaturthi, there is a craze for Ganpati's dress and decoration in the markets
मेरठ। गणेश चतुर्थी पर इस बार न केवल मूर्तियों की डिमांड बढ़ी है, बल्कि गणपति की पोशाक और शृंगार का सामान भी बाजार में खूब बिक रहा है। बाजारों में रंग-बिरंगे कपड़े, आकर्षक पोशाकें, गोटा-पट्टी और जरी से सजी-वस्त्रों की भरमार देखने को मिल रही है। अलग-अलग साइज और डिजाइन की पोशाकें उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग अपने घर लाकर गणपति जी की मूर्तियों पर पहनाकर विशेष शृंगार कर रहे हैं। शृंगार के लिए बाजार में मुकुट, हार, कान की बालियां, मोर पंख, मोती की माला, बाजूबंद, पगड़ी, झुमके और छोटे-छोटे गहनों का पूरा सेट उपलब्ध है।
विज्ञापन

पुष्प लड्डू गोपाल पोशाक टीपी नगर के विक्रेता निखिल अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से शृंगार सामग्री की मांग काफी बढ़ी है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी लोग गणपति की पोशाक और सजावटी सामग्री को ऑर्डर कर रहे हैं।
विज्ञापन


गणेश पोशाक व शृंगार
इको फ्रेंडली गणेश मूर्तियां - 120 से 600 रुपये
पटका - 30 से 150 रुपये
धोती और पटका सेट - 120 से 450 रुपये
माला - 20 से 200 रुपये
मुकुट - 90 से 400 रुपये
आसन - 60 से 180 रुपये
चौकी - 50 से 250 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed