फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Omicron: 393 doctors and para medical staff less in Baghpat not enough to fight against Corona

अमर उजाला अभियान: कोरोना से कैसे लड़ेंगे जंग, बागपत में 393 चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ कम 

Mon, 27 Dec 2021 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Dec 2021 10:56 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण पड़ा था, अब ओमिक्रॉन के खौफ को लेकर तीसरी लहर की तैयारियों के बीच फिर से चिकित्सकों की कमी मुश्किल बन सकती है। चिकित्सकों की कमी के संबंध में सूचना महानिदेशक को भेजी गई, लेकिन इंतजार ही सबब बना हुआ है। 

विज्ञापन
Omicron: 393 doctors and para medical staff less in Baghpat not enough to fight against Corona
तीसरी लहर के लिए मेरठ में तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं कुछ बेहतर जरूर की गई हैं, लेकिन जब तक चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ ही नहीं होगा तो सेवाएं बढ़ाने का कोई फायदा ही नहीं है। हालात यह हैं कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ के 393 पद खाली हैं। इनमें कुछ पदों को भरने के लिए कई बार सूचना महानिदेशक को भेजी गई है, लेकिन इंतजार ही सबब बना हुआ है। 

विज्ञापन


कोरोना काल में सर्वे से लेकर घर-घर जाकर जांच करने की जिम्मेदारी परिवार कल्याण के तहत कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों ने निभाई थी। वर्तमान में इस विभाग के सबसे ज्यादा बुरे हालात हैं। परिवार कल्याण के तहत यहां 379 पद स्वीकृत हैं। इनमें से केवल 133 पद ही भरे हुए हैं, जबकि 246 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


इस तरह ही पैरा मेडिकल स्टाफ की स्थिति हैं। स्वीकृत 453 पदों में से 318 भरे हुए हैं, जबकि 135 पद खाली पड़े हैं। चिकित्सकों की स्थिति कुछ ठीक है, लेकिन उनमें संतुलन बिगड़ा हुआ है। लेवल 1, 3 व 4 के पद खाली पड़े हैं और लेवल 2 के 14 चिकित्सकों की नियुक्ति अधिक है। चिकित्सकों के स्वीकृत 129 पदों में 117 भरे हैं जबकि 12 पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में दौड़ना पड़ा था दिल्ली, मेरठ व हरियाणा
चिकित्सक से लेकर पैरा मेडिकल स्टाफ तक की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित होती है। दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर हालात यह थे कि मरीजों को दिल्ली, मेरठ व हरियाणा लेकर दौड़ना पड़ा था। इसके बावजूद भी अभी तक स्टाफ की बढ़ोतरी नहीं की गई है। 

स्वास्थ्य विभाग में पदों की स्थिति
पदनाम    स्वीकृत    रिक्त
चिकित्सक    129    12
नर्सिंग स्टाफ    26    20
फार्मासिस्ट    51    2
लैब टेक्नीशियन    12    6
एक्स रे टेक्नीशियन    8    6
लैब असिस्टेंट    14    11
संविदा पैरा मेडिकल    326    83
एएनएम    221    118
एलएचवी    33    15
बेसिक हेल्थ वर्कर    66    63
हेल्थ सुपरवाइजर    45    36
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी    6    6
सहायक शोध अधिकारी    8    8

विभाग में खाली पदों की पूरी जानकारी महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को भेजी गई है। चिकित्सक जितने हटाए जाते है, उतने आते नहीं है तो अन्य पदों पर अभी संविदा के तहत भर्ती होती है। किसी जगह स्टाफ की समस्या है तो उसको दूर किया जा रहा है। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed