फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   OMG: This is the retired colonel's cabin or the international trafficking base

ये रिटायर्ड कर्नल की कोठी है या अंतरराष्ट्रीय तस्करी का अड्डा, मिला जखीरा

Mon, 01 May 2017 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 01 May 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
OMG: This is the retired colonel's cabin or the international trafficking base
रिटायर्ड कर्नल की कोठी में मिला जखीरा

मेरठ में रिटायर्ड कर्नल देवेन्द्र कुमार के यहां मिले हथियार और कारतूसों के जखीरे का सीधा इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आ रहा है। इस कोठी में हुई कई पार्टियों में भी विदेशी लोग शामिल रहे थे। खुफिया तंत्र के रडार पर अब कई ऐसे नामी लोग हैं। नेता से लेकर अभिनेता तक पर खुफिया विभाग की निगाह है।

विज्ञापन


सिविल लाइन की यह कोठी हालांकि कई बार पार्टियों के आयोजन को लेकर चर्चा में आई पर अब इस नए खुलासे के बाद सभी की निगाहें उन पार्टियों में शामिल हुए लोगों पर भी फोकस करने लगी हैं। दरअसल कर्नल की कोठी में मिले असलाह विदेशी थे। उधर आईजीआई एयरपोर्ट पर पकड़े गए विदेशी तस्करों से भी 25 विदेशी हथियार मिले थे। उनका सीधा संबंध कर्नल की कोठी से था। उन्हीं की निशानदेही पर मेरठ की इस कोठी से लेकर दिल्ली तक में छापेमारी हुई। डीआरआई ने जो लिंक निकाले हैं उसके मुताबिक इस पूरी टीम का इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आ रहा है। इस्तांबुल से लेकर स्लोवेनिया तक इसके तार जुड़े हैं। स्लोवेनिया गणराज्य मध्य यूरोप में है जिसमें गत सालों में प्रवासियों के घुसने पर रोक लगा दी थी। आस्ट्रिया, क्रोएिशया जैसे देश भी प्रवासियों पर कई बार प्रतिबंध लगा चुके हैं। इसके बाद हथियारों के तस्करों ने नया नेटवर्क डेवलप किया और वाया इस्तांबुल इस पर काम शुरू किया।

विज्ञापन

इतने कारतूस की पूरी मेरठ पुलिस पर भारी पड़ते

OMG: This is the retired colonel's cabin or the international trafficking base
मिले वन्य जीवों के अवशेष
अब कई शूटर भी रडार पर
भले ही मेरठ पुलिस इस मामले में ठंडी पड़ी हो पर खुफिया टीमों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। आईबी की टीम इस पर अलग से काम में जुट गई है तो एसआईयू ने भी इस पर काम शुरू किया है। ऐसे कई शूटरों की कुंडली खंगाली जा रही है जो कर्नल के बेटे शूटर प्रशांत के साथ रहे। प्रशांत ने बिहार में नीलगायों को मारने का जो ऑपरेशन चलाया था उसमें हैदराबाद की टीम भी थी। हैदराबाद निवासी शफक अली खां इस टीम में  प्रशांत के साथ थे। एजेंसियां वहां जाकर शफक से भी पूछताछ कर सकती हैं। इतनी संख्या में यहां कारतूस मिलना अहम सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि इंडियन राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियमानुसार जाने माने शूटर पचास हजार तक कारतूस रख सकते हैं पर इस मानक पर प्रशांत कितना खरा उतर रहा है इसकी जांच पर भी काम शुरू हो गया है।

रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के घर जिस तरह से विदेशी हथियारों के साथ साथ दो लाख कारतूस मिले हैं उससे तमाम अधिकारियों की सांसे थम गई। हथियारों और कारतूसों का इतना बड़ा जखीरा, जिसके आकलन करने में कई घंटे लग गये। पूरे जिले की पुलिस के पास इतने कारतूस नहीं है जितने अकेले रिटायर्ड कर्नल के यहां से मिले हैं।

सिफारिश की कॉल का सिलसिला

OMG: This is the retired colonel's cabin or the international trafficking base
मायूस बैठे रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार

एक अधिकारी ने बताया कि थाने में रायफल और पिस्टल के करीब एक हजार से 1200 कारतूस तक का कोटा रहता है। थाने में जिस भी पुलिसकर्मी की ड्यूटी खत्म होती है उसके बाद कारतूस जमा करा लिए जाते हैं। जिले में महिला थाने को छोड़कर 30 थाने हैं। ऐसे में जिले के सभी थानों में 30 से 35 हजार कारतूस हैं। ऐसे में सवाल यह है इतने कारतूस या विदेशी हथियारों का जखीरा किसी संदिग्ध व्यक्ति के हाथ लग जाता तो पुलिस अफसरों के साथ खुफिया एजेंसी के सामने भी चुनौती होती। कार्टेज भरने की मशीन भी घर में टीम को मिली है। टीम को यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हैं कारतूस कहां सप्लाई होते हैं। कई पिस्टल की बट पर हीरे जैसी धातू जड़ी हुई भी बताई गई है।

सूत्रों की मानें तो छोपमारी की करीब 16 घंटे कार्रवाई चली है। छापे का काम तो शाम के आठ बजे ही पूरा हो चुका था। लेकिन टीम के अधिकारियों पर लखनऊ और दिल्ली से सिफारिश में कॉल आनी शुरू हो गई। बताया गया है कि बाद में टीम के अधिकारियों ने मोबाईल फोन स्विच ऑफ कर लिए। मामला वन्य जीवों की तस्करी को लेकर छापेमारी के बाद ही लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed