फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Om Prakash Rajbhar says in meerut that CBI is being used in a wrong direction

ओमप्रकाश राजभर बोले, सीबीआई का हो रहा गलत इस्तेमाल, गठबंधन होते ही हुई सक्रिय

Wed, 09 Jan 2019 03:57 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: शशांक गौर Updated Wed, 09 Jan 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar says in meerut that CBI is being used in a wrong direction
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

बुधवार को मेरठ पहुंचे पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सीबीआई जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हमीरपुर खनन मामले में सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की बात होते ही सीबीआई सक्रिय हुई है। ढाई साल से सीबीआई क्या कर रही थी। 

विज्ञापन


आरक्षण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों को आरक्षण की जरूरत है। हम इस बात से सहमत हैं लेकिन आर्थिक वर्ग के आधार पर हर जाति के गरीब को कमजोरों को आरक्षण दिया जाए और हम इस बात को सोलह साल से कह रहे हैं। गौरतलब है कि  ओमप्रकाश राजभर मेरठ के सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन

उन्होनें कहा पिछली सरकार के दौरान भी सुप्रीम कोर्ट ने बयान दिया था कि सीबाआई को तोता बना लिया है। अब रात के दो बजे सीबीआई डायरेक्टर को हटाया जा रहा है इसका क्या औचित्य है। सीबीआई का गलत इस्तेमाल होता आ रहा है। महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि सिर्फ हवाई बातें हो रही हैं। 

सुहैद देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा को चुनाव के समय ही राम मंदिर की याद आती है। सौ दिन में पिछड़ा वर्ग में अगर आरक्षण का विभाजन नहीं किया गया तो प्रदेश की अस्सी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

सवर्णों को आरक्षण एक दिन में दे दिया जाता है, जबकि पिछड़ी जातियों के आरक्षण के भीतर आरक्षण की मांग पुरानी है। यह चुनावी आरक्षण है, सब इसे समझते हैं। राजभर बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में बागपत के पुसार गांव पहुंचे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed