फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   olunteers created awareness about prevention of cyber crime and organic farming.

Meerut News: साइबर अपराध से बचाव व जैविक खेती के लिए स्वयंसेवकों ने किया जागरूक

Tue, 10 Mar 2026 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
olunteers created awareness about prevention of cyber crime and organic farming.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने कहा कि मोबाइल का उपयोग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। किसी अनजान कॉल पर लंबी बातचीत न करें, किसी को अपना ओटीपी न बताएं और अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें। स्वयंसेवक छवि धामा ने भी साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने पोस्टर बनाकर किसानों को जैविक खेती के लाभ बताए और रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने कहा कि रासायनिक खेती के कारण फल, सब्जियों और खाद्यान्न में प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे कई प्रकार की बीमारियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने किसानों को गाय के गोबर और मूत्र से बनी खाद का उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रवक्ता महीपाल सिंह, परविंदर कुमार, ममता, अंकुर कुमार सहित स्वयंसेवक छवि धामा, दीपांशी, मानसी, देवांश, मोहिनी, जिया, गुरप्रीत कौर और शिवानी अनुष्का का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed