फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Old woman seriously injured in collision with bullet bike, referred to Meerut

Meerut News: बुलेट बाइक की टक्कर से वृद्धा गंभीर घायल, मेरठ रेफर

Mon, 27 Apr 2026 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Old woman seriously injured in collision with bullet bike, referred to Meerut
सरूरपुर। मेरठ करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल महिला। संवाद
- डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, इमरजेंसी में तड़पती रही महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव भूनी निवासी जगवीरी पत्नी चमन सिंह को सोमवार को बुलेट बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जगवीरी खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट बाइक की उससे टक्कर हो गई। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल महिला को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर आने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


घायल को नहीं मिली एंबुलेंस की सुविधा
घायल महिला के उपचार में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही सामने आई है। महिला के बेटे आशु ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:36 बजे उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराने के तुरंत बाद से ही वह लगातार एंबुलेंस के लिए कॉल करते रहे लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान उनकी मां इमरजेंसी वार्ड में दर्द से तड़पती रहीं। परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस की व्यवस्था कराने में कोई तत्परता नहीं दिखाई। समय पर सुविधा न मिलने के कारण मरीज की हालत और बिगड़ने का खतरा बना रहा। एंबुलेंस नहीं मिलने पर मजबूरन परिजनों ने किराए की कार की व्यवस्था की और घायल महिला को मेरठ के लिए रवाना किया। महिला के परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed