फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Old man riding bike dies in collision with tractor, two injured

Meerut News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दो घायल

Sun, 10 Nov 2024 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Old man riding bike dies in collision with tractor, two injured
दौराला। एनएच 58 पर वलीदपुर-कनौड़ा गांव के बीच शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव समयपुर निवासी कृष्णपाल (55), सोनू व हर्षित घायल हो गए। पुलिस ने मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया।
विज्ञापन

सोनू शनिवार को पिता कृष्णपाल व भतीजे हर्षित के साथ बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी से लौट रहा था। हाईवे पर वलीदपुर-कनौड़ा गांव के बीच में एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान कृष्णपाल की मौत हो गई, जबकि सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम तक परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी। दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद ली जाएगी। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



उपचार के दौरान तोड़ा दम
दौराला। बीती दो नवंबर को दौराला निवासी अखबार विक्रेता प्रदीप (23) को लावड़ रोड पर कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल प्रदीप को मेडिकल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह प्रदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बड़े भाई ललित ने बताया कि कार चालक उपचार में मदद कर रहा था। अभी कोई शिकायत थाने पर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed