फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Old man raped ten year old girl, accused arrested

मेरठ: दस वर्षीय बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2023 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Old man raped ten year old girl, accused arrested
किठौर (मेरठ)। क्षेत्र के एक कस्बे में बृहस्पतिवार को वृद्ध ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कस्बे के एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया। बच्ची वृद्ध के चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची और आपबीती बताई। बच्ची के परिजनों ने आराेपी के यहां विरोध जताया तो आरोपी और मोहल्ले के लोगों ने उन हमला बोल दिया। परिजन जान बचाकर वहां से भागे। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। पीड़ित पक्ष ने वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म और हमला करने वालों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी दस वर्षीय पुत्री कस्बा के ही एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को दूसरे समुदाय का वृद्ध उसकी बेटी को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद बेटी उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। बच्ची के परिजन आरोपी के घर पहुंचे और विरोध जताया। वृद्ध के परिजन और उसके मोहल्ले के कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। बच्ची के परिजन जान बचाकर वहां से भागे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। पीड़िता की मां की ओर से वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

सीओ किठौर रूपाली राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट करने वाले आरोपी भी जल्दी गिरफ्तार किए जाएंगे। मामला समुदाय का होने के चलते कस्बे में पुलिस पिकेट तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed