फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Old man dies after gas cylinder explodes while cooking

Meerut News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से वृद्ध की मौत

Mon, 02 Feb 2026 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after gas cylinder explodes while cooking
parikshitgara
गांव पसवाड़ा का मामला, गांव में अकेला रह रहा था योगेंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में सोमवार शाम खाना बनाने के दौरान अचानक छोटा गैस सिलिंडर फटने से मौके पर ही वृद्ध योगेंद्र की मौत हो गई। धमाके की आवाज से ग्रामीण सहम गए और मौके की तरफ दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक हादसे की तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।
गांव पसवाड़ा निवासी योगेंद्र (75) पुत्र भगवत गांव में ही परचून की दुकान है। मृतक गांव में अकेला रहता था। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे योगेंद्र अपनी दुकान में भीतर से कुंडी लगाकर खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक गैस के छोटे सिलिंडर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए। आसपास के लोग अपने घरों से बाल्टी में पानी लेकर मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

आनन-फानन में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग बुझने पर पुलिस व ग्रामीण अंदर पहुंचे तो मृतक का जला हुआ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए परिवार के लोगों को सूचना दी। हादसे में दुकान के गल्ले में रखी नकदी, घरेलू व दुकान का सामान जलकर राख हो गया। खबर मिलने पर मृतक का बेटा सुमित गांव पहुंचा और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित ने बताया कि छह माह पूर्व गांव से अपना मकान बेचकर वह मां राजेश्वरी व पत्नी के साथ मेरठ में रह रहा है। पिता ने साथ जाने से इन्कार कर दिया था। वह गांव में ही रह रहे थे। मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक हादसे की तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed