फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Old man crossing the road dies due to pickup collision

Meerut News: मृत्युभोज और विवाह में फिजूलखर्च पर रोक लगाएंगे

Tue, 23 May 2023 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 23 May 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Old man crossing the road dies due to pickup collision
रोहटा। ब्लॉक रोहटा के गांव मीरपुर स्थित शिव मंदिर में अखिल भारतीय सहारण परिवार की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से दहेज प्रथा, नई पीढ़ी के बच्चों को नशे की गर्त में जाने से रोकने, मृत्युभोज जैसी कुप्रथा एवं विवाह में फिजूलखर्च रोकने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि समाज के लिए दहेज प्रथा एक कलंक है। इससे लड़कियों की हत्या और आत्महत्याएं हो रही हैं। समाज में एक व्यक्ति के अधिक दहेज देने से गरीबों पर भी दबाव पड़ता है कि वह अधिक से अधिक दहेज दें। दहेज प्रथा की वजह से ही बेमेल विवाह हो रहे हैं और योग्य लड़के-लड़कियों को योग्य वर-वधू नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। राजपुर छाजपुर निवासी पुष्पेन्द्र सहारण को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, योगेश सहारण चिदौड़ी को उपाध्यक्ष, बीरपाल सहारण मीरपुर को कोषाध्यक्ष और ज्ञानवीर सहारण मुजक्कीपुर को महासचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह सहारण, विनय सहारण मीरपुर, रामवीर सहारण, कंवरपाल प्रधान मीरपुर, अमित सहारण, रणवीर सहारण, ज्ञानवीर, सहंसरपाल, गजरपाल रामपुर मोती, अमित, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed