फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Oil game was going on for many years, case registered against two including warehouse owner

Meerut News: कई साल से चल रहा था तेल का खेल, गोदाम मालिक सहित दो पर केस दर्ज

Mon, 06 Jan 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Oil game was going on for many years, case registered against two including warehouse owner
मेरठ। पूठा गांव में स्थित इंडियन ऑयल के डिपो के पास तेल का खेल कई साल से चल रहा था। इस गिरोह से जुड़े लोग डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चोरी करके यहां गोदाम में तेल एकत्र कर उसे बेचते थे। रविवार को डीएम दीपक मीणा के आदेश पर पूर्ति विभाग के एआरओ सुनील कुमार की ओर से टीपीनगर थाने पर पूठा के तेल गोदाम व घेर के मालिक विजय और मौके से पकड़े गए सतेंद्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मौके से 550 लीटर तेल और उपकरण मिले है। तेल को जांच के लिए भेजा गया है। ये लोग काफी समय से टेंकरों से तेल चोरी कर यहां गोदाम में एकत्र कर बेच रहे थे।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को सूचना मिली थी कि पूठा में इंडियन ऑयल के डिपो के पास एक अवैध तेल का गोदाम चल रहा है। डिपो से टैंकरों से तेल बाहर भेजा जाता है। टैंकरों से कुछ लोग तेल निकाल कर उसे अवैध तेल गोदाम में लाकर बेचते हैं। एसएसपी ने शनिवार शाम को साइबर क्राइम और एएचटीयू थाने से अवैध रूप से चल रहे तेल गोदाम पर छापा लगवाया था। मौके से 550 लीटर तेल बरामद हुआ है। साथ ही एक आरोपी सतेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में पूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस नामजद किए गए विजय की तलाश में लगी है। उधर, एसएसपी स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच करा रहे है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed