फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   OG marijuana smuggling racket has been running for ten years under the guise of snooker.

Meerut News: स्नूकर की आड़ में दस साल से चल रहा ओजी गांजे की तस्करी का खेल

Mon, 05 Jan 2026 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
OG marijuana smuggling racket has been running for ten years under the guise of snooker.
लालकुर्ती पुलिस ने गांजे के साथ तरुण उर्फ सोनू को पकड़ा।
मेरठ। पीएल शर्मा रोड के निवासी तरुण उर्फ सोनू त्यागी की कोठी में करीब दस साल से स्नूकर की आड़ में नशा तस्करी का खेल चल रहा था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह हिमाचल और दिल्ली से ओजी (ओरिजनल गैंगस्टर) गांजा लाकर स्नूकर खेलने आने वाले युवाओं को बिक्री करता था। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क के खुलासे के प्रयास में जुटी है। आरोपी किन लोगों से ओजी गांजा की खरीदारी कर रहा था। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लालकुर्ती पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार को सोनू को उसके घर से एक किलो पांच सौ ग्राम ओजी गांजा, पिस्टल, तमंचा, चाकू, कारतूस, तराजू और 81 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सोनू ने गांजा तस्करी में जुड़े करीब दस लोगों की जानकारी दी है। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ओजी गांजा मिलना आसान नहीं होता और इसकी कीमत भी आम गांजे से काफी अधिक होती है। यह कैनाबिस के पौधों से तैयार होता है। डार्कवेब पर ओजी गांजे की बिक्री के मामले पूर्व में अन्य जिलों में सामने आ चुके हैं। रेव पार्टियों में भी इसका इस्तेमाल होता है। इससे आशंका है कि आरोपियों ने न केवल मेरठ बल्कि अन्य जिलों में भी नशे का जाल फैलाया हुआ था।
विज्ञापन

होटलों तक पहुंचता था गांजा
पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि सोनू के घर से ओजी गांजा खरीदकर शहर के बड़े होटलों में पार्टियों का आयोजन होता था। इन पार्टियों में कुछ सफेदपोशों के अलावा कॉलेज और विवि की कुछ छात्र-छात्राएं भी शामिल होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ओजी गांजे की फ्लैट में खेती का किया था खुलासा



ग्रेटर नोएडा से पकड़ा गया था दौराला का आरोपी



गौतमबुद्ध नगर की बीटा-2 और इकोटेक-1 थाना पुलिस ने नारकोटिक्स टीम के साथ 12 नवंबर 2024 को दौराला के गांव धंजू निवासी राहुल चौधरी को पी-3 गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पार्श्वनाथ पनोरमा सोसाइटी के फ्लैट में रहकर ओजी गांजे की खेती कर रहा था। गमलों में लगे कैनाबिस के पौधे, 2.070 ग्राम अवैध गांजा, 163.4 ग्राम कब्जे से ओजी गांजा विभिन्न रसायन, खेती करने में प्रयुक्त खाद बीज व उपकरण बरामद किए थे।



छात्र संघ चुनाव के दौरान किया था जानलेवा हमला



सोनू ने वर्ष 2007 में मेरठ कॉलेज छात्र संघ चुनाव के दौरान क्रिस्टल पैलेस के बाहर अमन चौधरी पर जानलेवा हमला किया था। इसमें अमन घायल हुआ था। उस समय सोनू जेल भेजा गया था। हाल ही में अमन की गंगानगर में हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि इस मामले में सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सम्यक जैन ने कहा कि गांजा और अन्य नशों से युवा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। उनका सोचने और समझने का स्तर गिरता है। लीवर और किडनी पर भी गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने परिजनों से बच्चों की निगरानी की अपील की।




इस मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई है। कुछ नाम सामने आए हैं, उनकी पड़ताल की जा रही है। आरोपी गांजा किन-किन लोगों से लाते थे और किस-किसको बिक्री करते थे।



नवीना शुक्ला, सीओ कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed