Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officials rushed over when the convoy reached the administrative building.

Meerut News: काफिला प्रशासनिक भवन पहुंचा तो दौड़े अधिकारी

Tue, 21 Jul 2026 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Officials rushed over when the convoy reached the administrative building.
सरधना। सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को कुछ देर के लिए अधिकारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राज्यपाल के आगमन को लेकर डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय समेत जिले के आला अधिकारी हेल्थ सेंटर के सामने उनके स्वागत के लिए खड़े थे। राज्यपाल का काफिला हेल्थ सेंटर के सामने पहुंचा और कुछ सेकंड के लिए रुका। इसके बाद उनका काफिला स्वागत स्थल के बजाय सीधे प्रशासनिक भवन की ओर बढ़ गया। यह देख अधिकारियों का अमला तत्काल उनके पीछे दौड़कर प्रशासनिक भवन पहुंचा। प्रशासनिक भवन में खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed