फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officials heard the problems of the villagers in the night Chaupal

Meerut News: रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 03 Jan 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Officials heard the problems of the villagers in the night Chaupal
सरधना। गांव ​खिर्वा जलालपुरा में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में गामीणों समस्या सुनते अ​धिकार
सरधना। विकास खंड सरूरपुर के गांव खिर्वा जलालपुर में बृहस्पतिवार को रात्रि चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण और आंगनबाड़ी केंद्र संचालन सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी व तहसीलदार अनुराग सिंह ने खिर्वा जलालपुर में रात्रि चौपाल कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां विभिन्न विभागों की ओर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रशासनिक शिविर के दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने सबसे ज्यादा समस्या कानून व्यवस्था और आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड, गंदगी की समस्याएं सामने रखी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने संबंधित अधिकारी को आदेशित किया कि उनका सर्वे करके तुरंत आवेदन करें, जिससे कि लोगों के बीपीएल कार्ड और आयुष्मान कार्ड बन सकें। अधिकारियों ने कहा कि आपकी जो भी मूलभूत सुविधा या समस्याएं हैं। वह समस्याओं को अपनी ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में दीजिए, जिसका निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जरूरतमंदों को सरकार की तरफ से कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजीव केसरी, गौरव राणा, प्रधान पति मुनाजिर अली, बलराज सिंह, गोविंद स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed