फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officials came out on the streets to check the electricity arrangements on Diwali

Meerut News: दिवाली पर बिजली व्यवस्था देखने सड़क पर उतरे अधिकारी

Mon, 20 Oct 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Officials came out on the streets to check the electricity arrangements on Diwali
मेरठ। दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा विभाग की ओर से भी पूरी तैयारी की गई है। ऊर्जा विभाग की ओर से सभी बिजलीघरों पर अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया। सभी मुख्य बाजारों में भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। बिजली व्यवस्था देखने के लिए मुख्य अभियंता जोन-2, अधिशासी अभियंता महेश कुमार, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने बिजलीघरों का निरीक्षण किया और आपूर्ति की स्थिति देखी।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन की ओर से दिवाली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए रविवार रात को मुख्य अभियंता ने रामलीग्राउंड, नौचंदी, मेडिकल समेत अन्य बिजलीघरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम पहुंचकर भी शिकायतें देखीं और उनका निस्तारण करने को कहा। उन्होंने सभी अवर अभियंताओं को ट्रिपिंग व अन्य बिजली समस्याओं पर नजर रखने के निर्देश दिए। टीमें बनाकर बेगमपुल, सेंट्रल मार्केट, फूलबाग, शारदा रोड सहित अन्य मुख्य बाजारों में कर्मचारियों को तैनात कराया गया। इससे बिजली संबंधी कोई समस्या न हो। उपभोक्ताओं से अपील की गई कि कोई भी समस्या आए तो 1912 नंबर पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed