{"_id":"6941cb085ea76ce9140d2c21","slug":"officials-are-not-taking-action-against-those-occupying-government-land-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104198-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहे अधिकारी
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी निवासी सुशील कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मंडल आयुक्त से मखदूमपुर कॉलोनी में भूमाफिया द्वारा अवैध निर्माण करने की मंडलायुक्त से शिकायत की है। शिकायत के बाद शासन-प्रशासन और नगर पंचायत ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मखदूूमपुर कॉलोनी निवासी सुशील कुमार, रामवीर, जगबीर, मिंटू, नीटू, बोबिंद्र आदि लोगों ने मंडल आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि ऐतिहासिक नगरी में कुछ भूमाफिया ने आपराधिक तत्वों व राजनीतिक सहयोग व प्रशासनिक साठगांठ करके नगर की मखदूमपुर कॉलोनी में प्राचीन शिव मंदिर की करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया है। इसकी शिकायत थानाध्यक्ष हस्तिनापुर व मुख्यमंत्री पोर्टल व समाधान दिवस थाना हस्तिनापुर में कई बार लिखित शिकायत करने के बाद भी बिना किसी आदेश सरकारी भूमि पर निरंतर अवैध निर्माण कार्य चलता रहा।
कॉलोनी के श्रद्धालुओं व मंदिर समिति के लोगों व महिलाओं ने विरोध किया तो समिति के पदाधिकारियों के घर पर आकर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी वीडियो उनके पास है। शासन प्रशासन के द्वारा काॅलोनी के मेन गेट छोड़ा गया था। इनके द्वारा इस गेट को बंद कर दिया गया था। इससे कॉलोनी के लोग मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। आरोप है कि मंदिर में जाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। कॉलोनी के लोगों ने मंडल आयुक्त से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि पर दिनदहाड़े हुए कब्जे पर कोई भी अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इसकी जांच कराई जाए।