फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers found absent from Municipal Corporation office, notice issued

Meerut News: नगर निगम दफ्तर से नदारद मिले अफसर, नोटिस जारी

Tue, 04 Nov 2025 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 04 Nov 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Officers found absent from Municipal Corporation office, notice issued
मेरठ। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने सोमवार सुबह 11:00 बजे निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। लेखाधिकारी कृष्ण बिहारी पाठक, मुख्य अभियंता निर्माण प्रमोद कुमार सिसोदिया व कर निर्धारण अधिकारी शिप्रा श्रीवास्तव अपने कार्यालय से गैर हाजिर मिले। इस पर नगर आयुक्त ने तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी करा दिया। बिना सूचना के अपने कार्यालय से गायब होने पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में तीनों अपर नगर आयुक्त, दोनों सहायक नगर आयुक्त, लेखाधिकारी, निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और अन्य अधिकारियों ने अपने कार्यालय में नहीं मिलने से पार्षद भी नाराज हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की थी। सोमवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार निगम परिसर में पहुंचे। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में लेखाधिकारी न मिलने पर नाराज हुए। मुख्य अभियंता निर्माण और कर निर्धारण अधिकारी भी अपने कार्यालय से गायब थे। नगर आयुक्त ने उनके कार्यालय से संबंधित कर्मचारियों से बात कही और पूछा कि वरिष्ठ अधिकारी कब से निगम परिसर में नहीं आए। बिना सूचना के गैर हाजिर होने पर नगरायुक्त ने तीनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांग लिया हैं। विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त को दी चेतावनी
नगर आयुक्त ने वार्ड-11 शिवपुरम में पेयजल की व्यवस्था ठीक न करने पर अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त का कहना है कि तीन-चार दिन पहले शिवपुरम के लोग आए थे। वह पेयजल की आपूर्ति न होने पर नाराज थे। तुरंत ही अपर नगर आयुक्त को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे, बावजूद पेयजल की समस्या बरकरार है। अपर नगर आयुक्त को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed