फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers and workers should desist from factionalism: Siddiqui

गुटबाजी से बाज आएं पदाधिकारी और कार्यकर्ता : सिद्दीकी

Tue, 08 Nov 2022 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Officers and workers should desist from factionalism: Siddiqui
गुटबाजी से बाज आएं पदाधिकारी और कार्यकर्ता : सिद्दीकी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़ने की नसीहत दी है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुटबाजी रहेगी या फिर नसीमुद्दीन सिद्दीकी रहेगा।
सोमवार को जिमखाना स्थित अपार चेंबर में उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर इकाई को एक मंच पर लाकर एकजुटता का भी संदेश दिया। नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यात्रा की सफलता से बौखलाए भाजपाई सवाल उठा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 36 गोलियां खाईं लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और संचालन शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने किया। बैठक में प्रभारी नसीम खान, पूर्व सदस्य उप्र कांग्रेस कमेटी दीपक शर्मा, हरिकिशन अंबेडकर, डॉ. यूसुफ कुरैशी, चौधरी मनजीत सिंह कोछड़, महेंद्र शर्मा, अरविंद तालियान, दिनेश उपाध्याय, तेजवीर सिंह, यूसुफ खिर्वा, अभिमन्यु त्यागी, नवनीत नागर, धूम सिंह गुर्जर, सपना सोम, राजेंद्र जाटव, अंकित गौतम, मुकेश वर्मा, इरशाद पहलवान, अश्वनी जाटव, तनवीर इलाही, अरुण त्यागी, पवनेश गौड़, राहत चौहान, सत्यप्रकाश शर्मा, ओमकार शर्मा, बबिता गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा नेता युगांश राणा ने बताया भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर गौरव भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम से पहले उन्होंने इंचौली क्षेत्र के जलालपुर गांव में पीड़ित दलित परिवार बिजेंद्र के घर पहुंच कर सांत्वना दी।
पदाधिकारी हर महीने अपने काम डायरी में लिखें
सिद्दीकी ने कहा कि निकाय चुनाव तक संगठन में कोई बदलाव नहीं होगा। सभी को काम करना होगा। पदाधिकारी साहब बनकर बैठे हैं, काम नहीं कर रहे हैं तो वे घर पर ही बैठेंगे। बताया, मैं पश्चिम के 14 जिलों में काम कर रहा हूं। गांव-गांव और पोलिंग बूथ तक जाऊंगा।

मुसलमान कांग्रेस को वोट देते तो भाजपा नहीं आती
उन्होंने कहा, देश को मौजूदा खतरनाक हालात से कांग्रेस ही निकाल सकती है। कार्यकर्ता समझ लें जब तक हमारी बिगड़ी है, तब तक ही उनकी बनी है। जिस दिन हमारी बनेगी, हम दूसरों को नहीं बिगड़ने देंगे। 2022 में उत्तर प्रदेश में मुसलमानों ने जितना वोट सपा को दिया, अगर कांग्रेस को देते तो भाजपा नजर नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed