Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Offered a glimpse into culture and traditions through dance performances

Meerut News: नृत्य प्रस्तुतियों से कराया संस्कृति और परंपराओं का दर्शन

Wed, 04 Nov 2026 08:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 04 Nov 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Offered a glimpse into culture and traditions through dance performances
माटीकला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जमकर हुई उत्पादों की बिक्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे क्षेत्रीय माटीकला मेले में बुधवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलावाटिका डांस एकेडमी के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद कलाकारों ने महाभारत की झांकियों और रामायण के काव्यांशों की प्रस्तुति दी। भगवान शिव और पार्वती पर आधारित उपशास्त्रीय नृत्य ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। गुजराती और महाराष्ट्र के लोक नृत्य के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को मंच पर प्रस्तुत किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने कलावाटिका डांस एकेडमी के प्रतिभागियों और कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


मिट्टी के उत्पादों की हो रही खूब बिक्री
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्रीय माटीकला मेला सात नवंबर तक चलेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड में पंजीकृत इकाइयां अपने उत्पादों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। स्थानीय कारीगरों के मिट्टी से बने उत्पादों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। उन्होंने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर कारीगरों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed