फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ODL could not start on time, likely to start in February

Meerut News: समय पर नहीं शुरु हो सका ओडीएल, फरवरी में शुरु होने की संभावना

Sun, 24 Nov 2024 07:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
ODL could not start on time, likely to start in February
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में ओडीएल यानि दूरस्थ शिक्षा की पढ़ाई जुलाई माह से शुरु नहीं हो सकी। इसमें अब फरवरी माह में प्रवेश शुरु होंगे। यूजीसी की ओर से मिली मान्यता के अनुसार 15 नवंबर तक की ओडीएल में सत्र शुरु किया जा सकता था, लेकिन अब वह समय निकल चुका है। प्रवेश में देरी सीसीएसयू के पोर्टल तैयार न होने की वजह से हुई है। ओडीएल में प्रवेश के लिए छात्रों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। विवि सूत्रों के अनुसार अब ओडीएल का सत्र फरवरी से शुरु करने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

सीसीएसयू को यूजीसी की ओर से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कोर्स शुरु करने की मान्यता मिल गई है। इसका लाभ छह जिलों के छात्र-छात्राएं उठा सकेंगे। अभी विवि में ओडीएल के तहत यूजी और पीजी के 11 पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। ओडीएल शुरु होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले और कामकाजी लोगों को घर बैठे कोर्स करने का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

ओडीएल की शुरुआत में बीबीए, एमए (आर्टस, एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश), एमसीए, एमकॉम, एमबीए और एमबीए (फाइनेंस) जैसे कोर्स चलाए जाएंगे। इसके बाद बीए, बीकॉम समेत कई अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। पहले चरण में विवि दूरस्थ शिक्षा पर केंद्रित करेगा, लेकिन अगले वर्ष दूरस्थ के साथ ऑनलाइन मोड भी शुरू हो जाएगा। यूजीसी-डीईबी ने सीसीएसयू को जहां 11 कोर्स में ओडीएल की अनुमति दी है वहीं कानपुर विवि में 13 विषयों में ओडीएल की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल 20 नए कोर्स
अगले वर्ष विवि बीए, बीकॉम सहित पीजी डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट सहित 20 से ज्यादा नए कोर्स शुरू करेगा। विवि की तैयारी पूरी हैं। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed