{"_id":"69a057ebc9acc83f2203f1fb","slug":"occupation-of-the-pond-located-on-the-outskirts-of-the-village-villagers-protest-against-the-setting-up-of-tents-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111503-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गांव के बाहरी छोर पर स्थित तालाब पर कब्जा, तंबू लगाने पर ग्रामीणों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गांव के बाहरी छोर पर स्थित तालाब पर कब्जा, तंबू लगाने पर ग्रामीणों का विरोध
विज्ञापन
जलभराव की समस्या को लेकर ईओ से मिले गंज बाजार के व्यापारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मंढियाई गांव में गंगनहर के निकट स्थित तालाब की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कब्जाधारियों ने तालाब में मिट्टी भराव कर वहां तंबू गाड़ दिए हैं। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो मौके पर तनातनी की स्थिति बन गई।
अमानुल्ला पुत्र शब्बीर ने जिलाधिकारी को दी शिकायत में बताया कि गांव के बाहरी छोर पर स्थित यह तालाब गांव से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी का मुख्य माध्यम है। आरोप है कि कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर पहले मिट्टी से भराव कराया और बाद में वहां तंबू खड़े कर दिए। बताया गया कि कब्जाधारी वहां डेयरी स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी इस संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। उस दौरान जांच के लिए लेखपाल मौके पर पहुंची थी लेकिन इसके बावजूद तालाब की भूमि पर कब्जा लगातार जारी है। विरोध करने पर मौके पर तनावपूर्ण स्थिति भी उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने टीम भेजकर जांच कराने और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।