फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Occupation of corporation's land in Tarapuri, complaint to commissioner

तारापुरी में निगम की जमीन पर कब्जा, कमिश्नर से शिकायत

Thu, 07 Aug 2025 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Occupation of corporation's land in Tarapuri, complaint to commissioner
- कांग्रेस नेता सलीम पठान ने कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर जमीन कब्जा मुक्त करने की मांग रखी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वार्ड-81 तारापुरी में नगर निगम की जमीन पर कब्जा होने की शिकायत बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता सलीम पठान ने की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि निगम की जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बावजूद जमीन कब्जा मुक्त कराने कोई नहीं पहुंचा।

तारापुरी स्थित अंजुम पैलेस के पास निगम की 3290 वर्गमीटर जमीन खाली पड़ी है। आरोप है कि निगम की जमीन पर कई लोगों ने मिलकर कब्जा कर लिया है। अंदेशा है कि नगर निगम के अफसरों से साठगांठ करके कब्जा कराया जा रहा है। हालात यह है कि निगम की जमीन पर निर्माण कार्य कराकर एक कमरा बना दिया गया है, जबकि अन्य जगह में भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed