{"_id":"6a3a96d13e41d33809061e62","slug":"occupants-of-a-swift-car-opened-fire-at-a-bjp-leaders-house-a-grandmother-and-her-grandson-narrowly-escaped-meerut-news-c-72-1-mct1002-155115-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्विफ्ट कार सवारों ने भाजपा नेता के घर की फायरिंग, दादी-पोता बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्विफ्ट कार सवारों ने भाजपा नेता के घर की फायरिंग, दादी-पोता बाल-बाल बचे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के बराल गांव में सोमवार रात स्विफ्ट कार सवार युवकों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक सिरोही के घर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में दीपक और उनकी दादी महावीरी देवी बाल-बाल बचे। आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए आरोपी भागते हुए एक मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच करने की बात कह रही है।
भाजपा नेता दीपक सिरोही ने परतापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में परिवार से साथ बैठे थे, इसी दौरान उन्होंने घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनी। जैसे ही उन्होंने मेन गेट खोला तो एक आरोपी ने उन पर तमंचे से गोली चला दी। फायरिंग में वह और उनके पीछे खड़ी उनकी दादी महावीरी देवी बाल-बाल बचे। इसके बाद लोग एकत्र हुए तो आरोपी कार लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
पुलिस मामले को पुरानी रंजिश का मानकर जांच कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की फायरिंग के कोई निशान नहीं मिले हैं, मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बदलाव: