फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Objectionable parcel sent to hospital operator

Meerut News: अस्पताल संचालक को भेजा आपत्तिजनक पार्सल

Sun, 07 Dec 2025 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Objectionable parcel sent to hospital operator
-पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंकरखेड़ा। थाने पर शनिवार को एक अस्पताल संचालक ने ऑनलाइन पार्सल के नाम पर आपत्तिजनक वस्तु भेजने के एक आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 16 अगस्त को आरोपी ने ऑनलाइन पार्सल भेजा था, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

हाईव स्थित एक अस्पताल के संचालक ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 16 अगस्त को उनकी बेटी के मोबाइल नंबर पर एक ऑनलाइन कंपनी के नंबर से मैसेज आया था। इसमें एक पार्सल के ऑर्डर की बात कही गई थी। अस्पताल संचालक की बेटी ने उससे कहा कि उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं किया है। आरोप है कि कुछ देर बाद उनके घर पर एक ऑर्डर पहुंचा था। इसमें आपत्तिजनक सामान था। अस्पताल संचालक ने संबंधित नंबर पर संपर्क किया तोआरोपी ने संचालक के साथ अभद्र व्यवहार किया था। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है की मामले की जांच में एक टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed