Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Oath taking and awareness rally organised on Constitution Day

Meerut News: संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण व जागरूकता रैली निकाली

Wed, 26 Nov 2025 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Oath taking and awareness rally organised on Constitution Day
नगर पालिका में संविधान की शपथ लेते हुए। (स्त्रोत पालिका) मवाना।
सरधना। संविधान दिवस पर नगर पालिका में जागरूकता केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को स्मरण करने के साथ हुई। उपस्थित कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को संविधान की शपथ दिलाई तथा एकता, समानता और न्याय को सर्वोच्च मानने का संकल्प कराया गया।
विज्ञापन

पालिका लाइब्रेरी में संविधान की मूल प्रस्तावना की विशेष प्रति स्थापित की गई। ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि संविधान दिवस नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है। पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने संविधान को समानता और लोकतंत्र का मार्गदर्शक बताया।
विज्ञापन

वहीं, सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। एनएसएस और राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा तैयार कार्यक्रम में छात्राओं ने डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संविधान की निर्माण प्रक्रिया और विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। संविधान जागरूकता रैली निकाली गई। छात्राओं ने नागरिकों को अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक में छात्राओं ने संविधान के मूल्यों, अधिकार-कर्तव्यों और सामाजिक समानता का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अशोक सोम, डॉ. नीतू और शबाहत द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed