{"_id":"6931beb083a2395f880618fe","slug":"nurturing-talent-through-research-innovation-and-social-awareness-programmes-meerut-news-c-72-1-mct1014-145036-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शोध, नवाचार और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों से प्रतिभा को निखारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शोध, नवाचार और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों से प्रतिभा को निखारा
विज्ञापन
सुभारती विश्वविद्यालय ने आयोजित किए कई कार्यक्रम
विज्ञापन समाचार
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय ने हाल ही में शोध, नवाचार, फैशन डिजाइन और दिव्यांगजन अधिकारों पर केंद्रित कई कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों की प्रतिभा को निखारा। इन आयोजनों से सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया गया।
विश्वविद्यालय ने अन्वेषण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया। पंतनगर में हुए इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर के 250 से अधिक विश्वविद्यालयों के करीब 1800 छात्रों ने भाग लिया। सुभारती की टीम ने स्पार्क खोज प्रोजेक्ट से नॉर्थ जोन फाइनल्स में प्रथम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
टीम के सदस्य हिमांशु राज, खुशी रानी, मंतेश कुमार और अंकित कुमार को मेंटर डॉ. अमित किशोर के साथ सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. पीके शर्मा ने इसे विश्वविद्यालय के नवाचार-उन्मुख शिक्षा का प्रमाण बताया। समारोह में डॉ. श्रवण कुमार गर्ग, डॉ. मनोज कपिल सहित कई संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स एंड फैशन डिजाइन में वस्त्रों की समझ सृजनात्मकता और डिजाइन पर अतिथि व्याख्यान एवं कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता अक्षय ठोलिया (निदेशक, सर्व इंटरनेशनल) ने पारंपरिक-अधुनिक डिजाइन, पर्यावरण-अनुकूल रंगाई और अपारंपरिक रेशों पर जानकारी दी। कुलपति प्रो.पीके शर्मा और सीईओ प्रो. शल्या राज ने वक्ता की सराहना की। सरदार पटेल सुभारती विधि संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस और राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए। डॉ. आफरीन अलमास ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 पर चर्चा की।