फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nurse's mobile stolen from CHC accused arrested

सीएचसी से नर्स का मोबाइल चोरी, आरोपी दबोचा

Mon, 16 Dec 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nurse's mobile stolen from CHC accused arrested
सीएचसी से नर्स का मोबाइल चोरी, आरोपी दबोचा
विज्ञापन

मवाना। सीएचसी के लेबर रूम से शनिवार देर रात एक युवक स्टाफ नर्स का मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी को मोबाइल सहित पकड़कर पुलिस सौंप दिया।
सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स देर रात लेबर रूम में ड्यूटी कर रही थी। दो युवक मेज पर रखे स्टाफ नर्स के मोबाइल पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की जानकारी चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश भास्कर को दी। चिकित्सा प्रभारी ने रविवार को थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए मोबाइल चोर की पहचान करने के बाद मोबाइल चोर को मोबाइल के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि मोबाइल चोरी करने वाला युवक दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं, थाना रामराज के गांव सिमाली निवासी रवि कुमार ने अपनी बाइक सीएचसी परिसर में खड़ी की थी। जहां से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ के छींटें पड़ने पर बस चालक को पीटा
मवाना। मवाना से मेरठ जा रही प्राईवेट बस चालक की मवाना खुर्द के समीप बाइक सवारों ने धुनाई कर दी। पीड़ित ने बाइक सवारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया।

नगर में संचालित प्राईवेट बस के चालक गंगानगर निवासी संदीप ने बताया कि वह रविवार दोपहर मवाना से मेरठ यात्रियों को लेकर जा रहा था। मवाना खुर्द पहुंचने के दौरान सड़क पर हो रहे कीचड़ की कुछ छींटें सामने से आ रहे बाइक सवारों के कपड़ों पर पड़ गई। जिसके बाद बाइक सवारों ने बस के आगे बाइक लगाकर रुकवा लिया और चालक संदीप की जमकर पिटाई करते हुए उसे घायल कर दिया। पिटाई के बाद हंगामा होते देख बाइक सवार चालक को धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने बाइक सवारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed