{"_id":"699466b4ccd197e293037f89","slug":"nss-students-cleaned-the-premises-meerut-news-c-73-1-smrt1028-106383-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एनएसएस के छात्रों ने की साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एनएसएस के छात्रों ने की साफ सफाई
विज्ञापन
माछरा। एन एस एस शिविर के छात्र हैफोटो संस्थान द्वारा
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई प्रथम, द्वितीय व तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस था। कार्यक्रम की शुरुआत हर्ष अधाना के ईश वंदना से हुई। स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत का गायन किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंदन कुमार राय, डॉ. संदीप पटेल और डॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने कैंप स्थल के चारों तरफ साफ सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में आयुष, दीपक, कार्तिकेय, विशांत, दीपांशु, प्रशांत, ऋतिक, धीर, प्रतिभा, नितिन, मनोज, आरती, कार्तिक, गौतम, अब्दुल्ला, सानिया, अभिषेक आदि उपस्थित रहे। डॉ. संदीप कुमार पटेल ने भारतीय चुनाव प्रणाली और मताधिकार पर चर्चा की। सहायक आचार्य डॉ. सचिन शांडिल्य ने डेयरी सेक्टर का दैनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर अनुज त्यागी मेडिकल कॉलेज मेरठ ने स्वस्थ भोजन शैली पर व्याख्यान दिया। प्राचार्य देवोत्तम त्यागी, प्रो. राजीव अत्रे, प्रो. संजीव त्यागी, डॉ. विजय राठी तथा पुरुषोत्तम त्यागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप कुमार पटेल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।