{"_id":"66999ccd53d33f67b70c8004","slug":"now-traffic-diversion-will-be-done-from-july-22-meerut-news-c-27-1-smrt1009-127142-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अब 22 जुलाई से होगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अब 22 जुलाई से होगा ट्रैफिक डायवर्जन
Fri, 19 Jul 2024 04:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में ट्रैफिक डायवर्जन का रूट चार्ट। स्रोत पुलिस
बिजनौर। यूं तो 17 तारीख से ट्रैफिक डायवर्जन किया जाना था मगर स्थगित कर दिया। अब 22 जुलाई की सुबह से ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। यह सहमति, हरिद्वार में आयोजित प्रदेश के पड़ोसी जिलों और उत्तराखंड पुलिस के बीच हुई बैठक में बनी। हरिद्वार पुलिस ने कहा है कि ट्रक या भारी मालवाहक वाहनों को 22 जुलाई से हरिद्वार में नहीं आने दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को मुरादाबाद में डीआईजी मुनिराज जी ने रेंज में शामिल सभी जिलों के नोडल अफसरों की बैठक ली। बिजनौर से एएसपी देहात रामअर्ज शामिल हुए। जिसमें कांवड़ यात्रा की तैयारियों और ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले हरिद्वार में भी उत्तराखंड पुलिस के साथ बैठक हो चुकी थी। जिसमें बिजनौर की यातायात पुलिस भी शामिल रही। दोनों की बैठक में कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए 21 जुलाई की रात से यानि 22 जुलाई की सुबह से ट्रैफिक डायवर्जन पूरी तरह से लागू करने पर सहमति बनी। बता दें कि पहले 17 जुलाई से डायवर्जन किया जाना था मगर कांवड़ियों की संख्या को कम देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है।
- वाया मंडावर रहेगा हरिद्वार का रास्ता
मेरठ से बिजनौर होते हुए हरिद्वार जाने-आने वाले कांवड़ियों के हल्के-मध्यम वाहनों को बिजनौर से मंडावर, चंदक, भागूवाला होते हुए भेजा जाएगा।
- पौड़ी जाने वाले वाहनों की नजीबाबाद में रहेगी नो एंट्री
मेरठ या बिजनौर शहर से पौड़ी को जाने वाले सभी वाहनों को जलालाबाद (नजीबाबाद) नहर पटरी से कोटद्वार भेजा जाएगा। वाहनों की सीधे नजीबाबाद में एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन
मेरठ-मुजफ्फरनगर की ओर से मुरादाबाद, काशीपुर आने जाने वाले हल्के वाहनों को बिजनौर से नहटौर, धामपुर, अफजलगढ़ से जसपुर भेजा जाएगा। इसी मार्ग से वापसी होगी।
- मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद जाने वाले माहवाहक वाहन
मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों को मीरापुर (मोन्टी तिराहा) मुजफ्फरनगर बैरियर से ही मेरठ की ओर भेजा जाएगा।
- इन मार्ग से दौड़ेंगी रोडवेज बसें
बिजनौर से मुरादाबाद आने-जाने वाली रोडवेज बस नहटौर, धामपुर अफजलगढ़, जसपुर होते हुए मुरादाबाद जाएंगी और आएंगी। बिजनौर से हरिद्वार जाने वाली कावड़ियों की रोडवेज बस मंडावली, भागूवाला होते हुए जाएंगी और आएंगी।
- ये मार्ग पूरी तरह से रहेंगे बंद
- नजीबाबाद से नगीना, धामपुर, स्योहारा, सहसपुर मार्ग पर सिर्फ कांवडियों के वाहन ही चलेंगे बाकी की आवाजाही बंद रहेगी। बिजनौर से चांदपुर, धनौरा मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
भागूवाला-मोटा महादेव मार्ग, नजीबाबाद से कोतवाली देहात, नहटौर, नूरपुर, शिवाला कलां, नौगावां सादात मार्ग पर सिर्फ शिवभक्तों के वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।