{"_id":"69b0259849534d523700f9e1","slug":"now-the-construction-of-the-culvert-will-start-from-16th-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111816-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अब 16 से शुरु होगा पुलिया का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अब 16 से शुरु होगा पुलिया का निर्माण
विज्ञापन
थाने के सामने जिस पुलिया का निर्माण होना है उसकी पैमाईश कराते पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता। (मव
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। थाने के सामने क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी बैरिकेड बोर्ड आदि लेकर आ गए हैं। 16 फरवरी से निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं पुलिस ने यातायात को डाइवर्ट करने की व्यवस्था कर ली है।
हस्तिनापुर मार्ग पर थाने के सामने क्षतिग्रस्त व जर्जर पुलिया निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी द्वारा बैरिकेड और बोर्ड आदि पहुंचा दिए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता तरुण कुमार ने बताया कि उक्त पुलिया क्षतिग्रस्त है। इसका निर्माण होना है। इसके लिए सामान आना शुरू हो गया है। 16 फरवरी से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मेरठ-हस्तिनापुर के लिए आवागमन यहां से बंद रहेगा। इसके लिए पुलिस व स्थानीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस की डिमांड की हुई है। वहीं हस्तिनापुर-बहसूमा की ओर से आने वाले सभी ट्रैफिक को नहर पटरी से मिल मार्ग के रास्ते मेरठ के लिए निकाला जाएगा। रठ की ओर से आने वाले ट्रैफिक को फलावदा चौराहे से बाईपास होते हुए गुजारा जाएगा। बहसूमा से मेरठ जाने वाले ट्रैफिक को बाईपास से गुजारा जाएगा।